1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Sawan Durgashtami 2024 Upay: आज सावन दुर्गाष्टमी के दिन कर लें ये आसान उपाय, मां भगवती की बरसेगी कृपा, हर समस्या का मिलेगा समाधान

Sawan Durgashtami 2024 Upay: आज सावन दुर्गाष्टमी के दिन कर लें ये आसान उपाय, मां भगवती की बरसेगी कृपा, हर समस्या का मिलेगा समाधान

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Aug 13, 2024 06:30 am IST,  Updated : Aug 13, 2024 06:30 am IST

Durgashtami 2024 Upay: आज मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन मां भगवती की उपासना करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन इन उपायों को भी जरूर करें।

Durgashtami 2024- India TV Hindi
Durgashtami 2024 Image Source : INDIA TV

Sawan Durgashtami 2024 Upay: आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है। हर माह के शुक्ल पक्ष कि अष्टमी को दुर्गाष्टमी व्रत किया जाता है। इस दिन मां दुर्गा की उपासना की जाती है। जिस प्रकार चतुर्थी तिथि का अधिष्ठाता भगवान गणेश को माना जाता है,उसी प्रकार प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को देवी दुर्गा की उपासना की जाती है। अतः आज देवी दुर्गा की उपासना का दिन है। आज के दिन देवी दुर्गा की उपासना करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी होंगी, साथ ही आपकी हर समस्या का हल निकलेगा। तो आज के दिन देवी दुर्गा कौन से उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

1. अगर आपको मन चाहा जीवन साथी पाने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो उस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आज के दिन आपको देवी दुर्गा के इस मंत्र का21 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।। मंत्र जाप के बाद मां दुर्गा को इलायची का भोग लगाना चाहिए।

2. अगर आप अपने दांपत्य संबंधों में सुख बनाये रखना चाहते हैं तो उसके लिए आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद देवी मां को सफेद पुष्पों की पुष्पांजलि चढ़ानी चाहिए। इसके बाद दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए।

3. अगर आप अपने बच्चों के करियर को बेहतर गति देना चाहते हैं आप चाहते हैं कि आपके बच्चे खूब तरक्की करें तो आज के दिन आपको देवी दुर्गा के इस खास मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है या देवी सर्व भूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः।। जाप के बाद देवी मां के आगे घी का दीपक जलाना चाहिए।

4. अगर आपके परिवार में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है, जिससे आपके घर की सुख शांति गायब हो गई है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आज के दिन आपको 2 कपूर और 12 लौंग लेकर एक गोबर के कंडे या उपले पर जलानी चाहिए।

5. अगर पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य को लेकर आपको कुछ परेशानी झेलनी पड़ रही है तो उससे बचने के लिए आज के दिन आपको मां दुर्गा के इस मंत्र का 5 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है- ऊँ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते।। जाप के बाद माता को पांच फलों का भोग लगाना चाहिए।

6. अगर आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो इसके लिए आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर देवी दुर्गा की विधिपूर्वक धूप दीप आदि से पूजा करनी चाहिए और पूजा के समय ही एक एकाक्षी नारियल लेकर, उस पर सात बार मौली लपेटकर देवी मां के सामने रखना चाहिए। पूजा के बाद उस एकाक्षी नारियल को वहां से उठाकर अपनी तिजोरी या अपनी पैसों वाली अलमारी में रख लें।

7. अगर आपको किसी चीज़ का भय बना रहता है या आपको कोई नया काम शुरू करने से डर लगता है तो अपने भय पर, अपने डर पर काबू पाने के लिए आज के दिन आपको देवी दुर्गा के मंत्र का दो बार जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- जय त्वं देवि चामुण्डे जय भूतार्ति हारिणी। जय सर्वगते देवि कालरात्रि नमोस्तु ते।। जाप के बाद मंदिर की घंटी बजानी चाहिए।

8. अगर आप अपने जीवन की गति को सुगम बनाना चाहते हैं, अपने जीवन को खुशियों से भरना चाहते हैं तो आज के दिन आपको देवी मां के मंदिर में जाकर उनके निमित्त वस्त्र भेंट करने चाहिए और उनको कच्चे नारियल की गिरी का भोग लगाना चाहिए।

9. अगर आप सुंदर, स्वस्थ काया और परम सुख की प्राप्ति करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर देवी दुर्गा के इस मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है-
देहि सौभाग्य मारोग्यं देहि मे परमं सुखम् रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषों जहि। मंत्र जाप के बाद देवी मां को प्रणाम करना चाहिए।

10. अगर आप अपने जीवन में देवी मां की कृपा बनाये रखना चाहते हैं अपने कामों में परिवार का सहयोग बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन आपको किसी छोटी कन्या में मां दुर्गा का ध्यान करते हुए आशीर्वाद लेना चाहिए और उसको भेंट स्वरूप कुछ न कुछ देना चाहिए।

11. अगर आप चाहते हैं कि आपकी सारी परेशानियों का हल चुटकियों में निकल जाये और आपको खूब धनधान्य की प्राप्ति हो, इसके लिए आज के दिन आपको देवी दुर्गा के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है सर्वाबाधाविनिर्मुक्तो धनधान्यसुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः॥ मंत्र जाप के बाद देवी दुर्गा के आगे कपूर जलाना चाहिए।

12. अगर आप अपने बिजनेस में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, अपने बिजनेस को दूर-दराज तक फैलाना चाहते हैं तो आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद दुर्गा मां की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए, कपूर से उनकी आरती करनी चाहिए और उसके बाद हलवे और उबले हुये चने का भोग लगाना चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Janmashtami 2024: इस दिन घर-घर जन्म लेंगे लड्डू गोपाल, यहां जानें कृष्णा जन्माष्टमी की सही तिथि और पूजा शुभ मुहूर्त

Putrada Ekadashi 2024: संतान प्राप्ति के लिए इस दिन रखा जाएगा पुत्रदा एकादशी का व्रत, जान लीजिए पूजा सहित पारण का सही मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म