Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Sawan Pradosh Vrat Upay: सावन का प्रदोष व्रत है बेहद खास, इन उपायों को करने से भगवान शिव होंगे अति प्रसन्न

Sawan Pradosh Vrat Upay: सावन का प्रदोष व्रत है बेहद खास, इन उपायों को करने से भगवान शिव होंगे अति प्रसन्न

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Sushma Kumari Published : Jul 15, 2023 05:00 am IST, Updated : Jul 15, 2023 05:00 am IST

Sawan Pradosh Vrat Upay: मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन कुछ उपायों को करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं इस दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।

Sawan Pradosh Vrat Upay:- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Sawan Pradosh Vrat Upay:

Sawan Pradosh Vrat Upay:  आज श्रावण कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 8 बजकर 33 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी।  आज सुबह 8 बजकर 21 मिनट वृद्धि योग रहेगा, उसके बाद ध्रुव योग लग जाएगा। वृद्धि, यानि बढ़ोतरी, यानि आज का दिन किसी काम में अपनी बढ़ोतरी के लिये बहुत अच्छा है।  इस योग मे किए गए काम में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आती, बल्कि उसमें बढ़ोतरी ही बढ़ोतरी होती है। वहीं ध्रुव योग की बात करें तो ध्रुव योग के दौरान किसी भी स्थिर कार्य जैसे किसी

भवन या इमारत आदि का निर्माण करने से सफलता मिलती है।  लेकिन कोई भी अस्थिर कार्य जैसे कोई गाड़ी अथवा वाहन लेना इस योग में अच्छा नहीं माना जाता है। 

इसके अलावा आज (15 जुलाई) को प्रदोष व्रत किया जाएगा। पंचांग के अनुसार प्रत्येक महीने में दो पक्ष होते हैं - एक कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष।  इन दोनों ही पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। प्रदोष का ये व्रत सुबह से लेकर रात के प्रथम प्रहर तक किया जाता है। ऐसे में शिव जी को खुश करने के लिए इस दिन आपको कौन से उपाय करने चाहिए आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं। 

  1. अगर आप किसी मुकदमे में फंसे हैं और उसके चलते आपकी परेशानियां घटने के बजाय बढ़ती जा रही हैं, तो इस दिन धतूरे के पत्ते को पहले साफ पानी से धो लें, फिर उन्हें दूध से धोकर शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करने से आपको मुकदमे की परेशानियों से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। 
  2. अपने दाम्पत्य जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए इस दिन शिव मंदिर में जाकर, शिवजी और माता पार्वती पर एक साथ मौली, यानि कलावे को सात बार लपेट दें और ध्यान रहे कि सात बार धागा लपेटते हुए उसे बीच में तोड़ना नहीं है, जब पूरा सात बार लपेट दें, तभी हाथ से धागे को तोड़ें। एक बात और कि धागा तोड़ने के बाद उसमें गांठ न लगाएं, उसे ऐसे ही वहां लपेटकर छोड़ दें। ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन में आ रही परेशानियां जल्द ही दूर होंगी और आपके रिश्तों में मीठास आएगी। 
  3. अगर आप डिप्रेशन में हैं या आप किसी बात को लेकर अपनी कोई राय नहीं बना पा रहे हैं, तो इस दिन किसी लौहार या बढ़ई को उसकी जरूरत की कोई वस्तु भेंट करें। साथ ही शनि के मंत्र का 11 बार जप करें।  मंत्र है- 'ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नम:' ऐसा करने से आपको डिप्रेशन से जल्द ही राहत मिलेगी और किसी बात को लेकर आप अपनी राय बनाने में भी सफल रहेंगे। 
  4. अगर घर पर या ऑफिस में आपकी कोई बात नहीं सुनी जा रही है, तो इस दिन आपको मंदिर में एक मुठ्ठी साबुत उड़द की दाल दान करनी चाहिए और शनिदेव के मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र है - 'ऊँ श्रीं शं श्रीं शनैश्चराय नम:' ऐसा करने से आपकी बात घर पर या ऑफिस में जरूर सुनी जाएगी। 
  5. अगर आपको संतान का सुख प्राप्त नहीं हो पा रहा है, तो इस दिन कौए के लिए रोटी निकालकर रखें। साथ ही शनिदेव के इस मंत्र का 51 बार जप करें। मंत्र है- 'ऊँ ऐं शं ह्रीं शनैश्चराय नम:' ऐसा करने से आपको जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति होगी। 
  6. अगर आपको अपनी मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाता है और आपको बार-बार ऐसा लगता है कि जिंदगी यूं ही हाथ से निकलती जा रही है, तो इस दिन शाम के समय आपको काले कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए और रोटी खिलाते समय शनिदेव के मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है - 'शं ऊँ शं नम:'  ऐसा करने से आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आप अपने जीवन में कामयाब जरूर होंगे। 
  7. अपने परिवार की सुख-शांति के लिए इस दिन शाम के समय शिव मन्दिर में जाकर घी का एक दीपक और तेल का एक दीपक जलाएं। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार घी का दीपक देवताओं को प्रसन्न करने के लिए होता है जबकि तेल का दीपक अपनी कामनाओं की पूर्ति के लिए होता है। साथ ही घी के दीपक में रूई की खड़ी सफेद बत्ती लगाएं और तेल के दीपक में पड़ी हुई बत्ती, यानी लेटी हुई लाल बत्ती लगाएं। कहा जाता है कि प्रदोष बेला में ये उपाय करने से आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। 
  8. अगर आपको किसी समस्या को सुलझाने का रास्ता नहीं मिल पा रहा है, तो इस दिन शनिदेव के इस मंत्र का 108 बार जप करें।  मंत्र है - 'ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नम:' ऐसा करने से आपको जल्द ही अपनी समस्या को सुलझाने का रास्ता मिल जाएगा।
  9. अगर आप अपने बच्चों को हमेशा खुश देखना चाहते हैं, तो उनकी खुशहाली के लिए इस दिन शनिदेव के मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है- 'ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:' साथ ही काली गाय की सेवा करें। ऐसा करने से आपके बच्चों के जीवन में हमेशा खुशहाली ही खुशहाली रहेगी। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Sawan Pradosh Vrat 2023: कब है सावन माह का पहला प्रदोष व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अन्य जरूरी बातें

Sawan Shivratri 2023: कब है सावन की मासिक शिवरात्रि? जानें तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Kamika Ekadashi 2023: इस दिन रखा जाएगा कामिका एकादशी का व्रत, जानें सही डेट, पूजा मुहूर्त और महत्व

 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement