1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. सावन सोमवार व कामिका एकादशी पर अपनी राशिनुसार जपें मंत्र, बन जाएगा बिगड़ा काम

सावन सोमवार व कामिका एकादशी पर अपनी राशिनुसार जपें मंत्र, बन जाएगा बिगड़ा काम

 Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jul 21, 2025 10:12 am IST,  Updated : Jul 21, 2025 10:12 am IST

सावन के दिन कामिका एकादशी भी है, ऐसे में भगवान विष्णु और शिव जी दोनों की पूजा किया जा रहा है। पूजा के दौरान अपने राशि के मुताबिक मंत्र जपने से जातकों के कार्य सिद्ध होते हैं।

भगवान विष्णु और शिव जी - India TV Hindi
भगवान विष्णु और शिव जी Image Source : SORA AI

सावन का दूसरा सोमवार आ चुका है, साथ ही आज कामिका एकादशी भी है। यह पर्व हर साल सावन के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि पर मनाई जाती है। सोमवार में जहां शिव की पूजा की जाती है। वहीं, कामिका एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। आज शिव भक्त और शिव भक्त दोनों के लिए बेहद शुभ समय है कि वह भगवान शिव और भगवान विष्णु का आशीर्वाद एक साथ प्राप्त करें। बता दें कि भगवान शिव की पूजा करने से साधक के जीवन में सुख आते हैं तो भगवान विष्णु भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं। ऐसे में अगर आपको भी भगवान शिव और विष्णु की कृपा पानी है तो सावन माह के दूसरे सोमवार पर पूजा के समय राशिनुसार इन मंत्रों का जप करें।

राशिनुसार मंत्र

मेष राशि

सावन के दूसरे सोमवार पर पूजा के दौरान 'ऊँ श्री प्रकटाय नम: और ॐ महाकाल नमः' मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

महादेव की कृपा पाने के लिए 'ऊँ श्री हंसाय नम: और ॐ विषधारी नमः 'मंत्र का जप करें।

मिथुन राशि

सावन के दूसरे सोमवार पर ' ॐ श्री प्रभवे नम: और ॐ विश्वनाथ नमः' मंत्र का जप करें।

कर्क राशि

जातक सावन सोमवार पर पूजा के समय 'ॐ श्री श्रीपतये नम: और ॐ अनादिदेव नमः ' मंत्र का जप करें।

सिंह राशि

सावन के दूसरे सोमवार पर 'ॐ उमापति नमः और ॐ श्री सुरेशाय नम:' मंत्र का जप करें।

कन्या राशि

शिवजी को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ श्री दयानिधि नम: और ॐ विरूपाक्षाय नमः ' मंत्र का जप करें।

तुला राशि

सावन सोमवार पर पूजा के समय 'ॐ श्री चतुर्मूर्तये नम: और ॐ शङ्कराय नमः' मंत्र का जप करें।

वृश्चिक राशि

भगवान शिव की पूजा के समय ' ॐ श्री रामाय नम: और ॐ शूलपाणिने नमः ' मंत्र का जप करें।

धनु राशि

सावन के दूसरे सोमवार के दिन 'ॐ श्री गोपतये नम: और ॐ शिपिविष्टाय नमः' मंत्र का जप करें।

मकर राशि

मनचाहा वर पाने के लिए 'ॐ श्री कृष्णाय नम: और ॐ श्रीकण्ठाय नमः' मंत्र का जप करें।

कुंभ राशि

सोमवार को पूजा के समय 'ॐ श्री वासुदेवाय नम: और ॐ भवाय नमः' मंत्र का जप करें।

मीन राशि

सावन सोमवार पर 'ॐ शिवाप्रियाय नमः, ॐ श्री प्राणदाय नम: और ॐ श्री भगवते नम:' मंत्र का जप करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

​कामिका एकादशी और सावन सोमवार एकसाथ, क्या दान करने से प्रसन्न होंगे भगवान?

सावन के पहले प्रदोष व्रत पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना शिव जी हो सकते हैं नाराज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म