1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. सावन में दिख जाए सांप तो क्या है मतलब? सपने में भी दिखें तो मिलते हैं ये शुभ संकेत

सावन में दिख जाए सांप तो क्या है मतलब? सपने में भी दिखें तो मिलते हैं ये शुभ संकेत

 Published : Jul 11, 2025 10:20 am IST,  Updated : Jul 11, 2025 10:20 am IST

सावन में महादेव की पूजा किए जाने का विधान है। शिव भक्त कांवड़ भी लेकर जाते हैं। ऐसे में इस माह सांप देखने का क्या मतलब होता है आइए जानते हैं...

सावन- India TV Hindi
सावन में सांप दिखने का मतलब Image Source : INDIA TV

सावन माह का आज से आरंभ हो गया है। हिंदू धर्म में सावन माह का विशेष महत्व होता है, यह मौसम चारों ओर हरियाली ला देता है। बारिश के वजह से जहां गर्मी से राहत को मिलती ही है, वहीं भगवान शिव की उपासना से आध्यात्मिक और मानसिक शांति भी मिलती है। बता दें कि सावन को विशेष तौर पर भगवान शिव से जोड़ा जाता है, साथ ही सावन को सांप के साथ ही जोड़ कर देखा जाता है। बता दें कि नाग को शिव के गले का हार कहा गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सांप दिखने पर ज्योतिष के मुताबिक क्या है संकेत...

सांप दिखना शुभ या अशुभ

वैसे तो हिंदू धर्म में पौराणिक काल से ही नागों की पूजा की जाती है। हिंदू शास्त्र और ग्रंथ में भी सांप को पवित्र जीव माना गया है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में सावन माह के दौरान सांप का दिखना शुभ माना गया है। नाग महादेव को बेहद प्रिय है, यही वजह से उन्होंने नाग को अपने गले में धारण किया है। ऐसे में ज्योतिष कहता है कि अगर सावन में सांप दिख जाए तो यह शुभ है। इसका मतलब साफ है कि भगवान शिव आपकी पूजा से बेहद प्रसन्न हैं और जल्द आपकी मनोकामना पूर्ण होने वाली है। ऐसे में यदि आपको सावन में कहीं सांप दिख जाए तो तुरंत भगवान शिव को याद करें और अपने मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।

सफेद सांप दिखना

वैसे तो सफेद सांप बेहद दुर्लभ होते हैं, मगर आपको यह कहीं दिख जाए तो मान लीजिए भगवान शिव आप से प्रसन्न हैं और आप उनके परम भक्तों में से एक हैं। ज्योतिष के मुताबिक, यह इस बात का संकेत है कि भोलेनाथ आपके साथ हैं और अब आपके हर बिगड़े काम बनेंगे।

सपने में सांप देखना

अगर आप सपने में भी सांप या नाग देख रहे तो मान लीजिए कि शिव आपको दर्शन दे रहे हैं और जल्द ही वे आपके सभी दुख दूर कर देंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Sawan 2025: आज से कांवड़िए उठाएंगे कांवड़, जानिए क्या है इसका महत्व

आज से हुआ सावन का आरंभ, जानें इस माह क्या करना चाहिए क्या नहीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म