1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Sawan 2025: आज से हुआ सावन का आरंभ, जानें इस माह क्या करना चाहिए क्या नहीं

Sawan 2025: आज से हुआ सावन का आरंभ, जानें इस माह क्या करना चाहिए क्या नहीं

 Published : Jul 11, 2025 07:09 am IST,  Updated : Jul 11, 2025 07:09 am IST

सावन माह का आरंभ हो चुका है, देश भर के शिव मंदिर व शिवालयों में लाखों की संख्या में लोग जुट रहे हैं। इस माह को बेहद पवित्र माना गया है,ऐसे में जानें सावन में क्या करना है और क्या नहीं...

शिवलिंग- India TV Hindi
शिवलिंग Image Source : FILE PHOTO

हिंदू धर्म में सावन माह को बेहद पवित्र माना गया है, माना जाता है कि यह महीना महादेव को बेहद प्रिय है, इस कारण जो भी भगवान शिव की इस दौरान पूजा-अर्चना करते हैं, वह रोग और तनाव से दूर रहते हैं। पौराणिक कथा की मानें तो सावन में ही देवी पार्वती ने महादेव को अपनी कड़ी तपस्या से प्रसन्न कर पति रूप में प्राप्त किया था। शास्त्रों में भी इस माह की महिमा का वर्णन किया गया है।

मान्यता है कि सावन में भगवान शिव को महज जल चढ़ाया जाए तो वह प्रसन्न होकर भक्त की झोली भर देते हैं। कहा जाता है कि इस समय सृष्टि का संचालन भगवान शिव के हाथों में ही होता है, इसलिए सावन में कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे भगवान शिव नाराज हो जाएं। आइए जानते हैं कि कि सावन माह में क्या करें और क्या न करें...

शुभ योग में करें शिव पूजा

11 जुलाई यानी आज से सावन की शुरुआत हो गई है, जो 9 अगस्त तक चलेगी। बता दें कि आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग बन रहा है, जो शिव पूजन के लिए बेहद शुभ माना गया है।

सावन माह में क्या करें

सावन में हो सके तो रोजाना शिव जी को जल अर्पित करें।

साथ ही महादेव की पूजा और व्रत भी करें।
सावन में सात्विक भोजन करें
सावन में जातक को जमीन पर सोना चाहिए।
हो सके तो सावन में रुद्राभिषेक जरूर करें, इससे भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा।
महादेव को बेलपत्र,धतूरा, भांग और सफेद फूल चढ़ाएं

सावन में क्या न करें

इस माह के दौरान प्याज और लहसुन न खाएं।
भूलकर भी बाल और दाढ़ी न कटवाएं
शिवलिंग की परिक्रमा पूरी न करें
किसी को भी अपशब्द न बोले और कोशिश करें क्रोधित न हों।
शिवलिंग पर नारियल का पानी न चढ़ाएं।
पूरे माह कोशिश करें सिर या शरीर में तेल न लगाएं
तामसिक भोजन से दूर रहें
सावन में दूध का सेवन न करें

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

सावन माह के दौरान रोज करें शिव स्तुति के लिए यह पाठ, महादेव कर देंगे आपके शत्रुओं का नाश
Sawan 2025: कितने प्रकार की होती है कांवड़ यात्रा? जान लें क्या हैं इसके नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म