1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Shattila Ekadashi Upay: षटतिला एकादशी पर करें ये विशेष उपाय, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, बढ़ेगी धन

Shattila Ekadashi Upay: षटतिला एकादशी पर करें ये विशेष उपाय, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, बढ़ेगी धन

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Jan 17, 2023 07:57 am IST,  Updated : Jan 18, 2023 06:48 am IST

Shattila Ekadashi 2023: पंचांग के अनुसार, माघ महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी को षटतिला एकादशी भी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा में भी विशेष रूप से तिल का इस्तेमाल किया जाता है।

Shattila Ekadashi Upay- India TV Hindi
Shattila Ekadashi Upay Image Source : INSTAGRAM

Shattila Ekadashi Upay: हिंदू धर्म में षटतिला एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखने का विधान है। पंचांग के अनुसार, माघ महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी को षटतिला एकादशी भी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा में भी विशेष रूप से तिल का इस्तेमाल किया जाता है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है और उसे जीवन में वैभव प्राप्त होता है। साथ ही सुख- सौभाग्य, धन-धान्य में वृद्धि होती है और आरोग्यता की प्राप्ति होती है। इस दिन लाभ पाने के लिए आपको कौन-से विशेष उपाय करने चाहिए ये सब जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से। 

षटतिला एकादशी पर करें ये उपाय

  1. अगर आप अपनी नौकरी में अच्छी आमदनी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस दिन श्री विष्णु भगवान के इस मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र है 'ॐ माधवाय नम:' साथ ही विष्णु भगवान को पिसे हुए तिल में शक्कर और थोड़ा-सा घी मिलाकर भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद थोड़ा-सा प्रसाद खुद भी ग्रहण कर लें। ऐसा करने से आपको जल्द ही नौकरी में अच्छी आमदनी मिलेगी।
  2. अगर आपकी जल्द ही शादी होने वाली है और आप अपना रूप सौन्दर्य बनाए रखना चाहते हैं, तो इस दिन आपको स्नान से पहले शरीर पर तिल का उबटन लगाना चाहिए और उसके 20 मिनट बाद पानी में थोड़े-से तिल मिलाकर भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से शादी में आपका रूप निखर कर आयेगा।
  3. अगर आप जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं, तो इस दिन भगवान विष्णु को तिल मिले हुए पंचामृत का भोग लगाएं। साथ ही उन्हें एकाक्षी नारियल अर्पित करें। ऐसा करने से जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहतर बने रहेंगे।
  4. अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है और वह इधर-उधर की चीज़ों पर ध्यान दे रहा है, तो इस दिन विष्णु मन्दिर में पीले रंग का कपड़ा दान करें। साथ ही अपने बच्चे को एक विद्या यंत्र पहनाएं। ऐसा करने से आपके बच्चे का मन इधर-उधर की चीज़ों से हटकर पढ़ाई में लगने लगेगा।
  5. अगर आप अपने पूरे परिवार के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं, तो इस दिन आपको भगवान विष्णु के आगे तिल मिश्रित थोड़ा-सा जल रखना चाहिए और भगवान की विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद भगवान के आगे रखे उस तिल मिश्रित जल को घर के सब सदस्यों में प्रसाद के रूप में बांट दें। ऐसा करने से आपके पूरे परिवार का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
  6. अगर आप अपने धन-धान्य में विशेष रूप से वृद्धि करना चाहते हैं, तो इस दिन मंदिर में तिल का दान करें। साथ ही विष्णु भगवान की घी के दीपक से आरती करें। ऐसा करने से आपके धन-धान्य में विशेष रूप से वृद्धि होगी।
  7. अगर आप अपनी हर मनोकामना को पूरा करना चाहते हैं, तो इस दिन तिल और गुड़ के 11 लड्डू बनाकर मंदिर में दान करें। साथ ही विष्णु जी के मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र है- 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय'  ऐसा करने से आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।  
  8. अगर आप अपने संतान के वैवाहिक जीवन में खुशियां देखना चाहते हैं, तो इस दिन आपको भगवान विष्णु की धूप-दीप आदि से पूजा करनी चाहिए। साथ ही उन्हें तिल और उड़द दाल का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी संतान के वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। 
  9. अगर आप जीवन में वैभव की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो इस दिन आपको एक मिट्टी के बर्तन में तिल भरकर ब्राह्मण को दान करना चाहिए। साथ ही उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। ऐसा करने से आपको जीवन में वैभव की प्राप्ति होगी। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जानेमाने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

ये भी पढ़ें - 

Maha Shivratri 2023: इस साल महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, आज ही नोट कर लें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्‍व

Shadi Muhurat 2023: साल 2023 में खूब बजेगी शहनाई, तुरंत नोट कर लें शादी का शुभ मुहूर्त 

Shattila Ekadashi 2023: कब है षटतिला एकादशी व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म