Shadi Muhurat 2023: साल 2023 में खूब बजेगी शहनाई, तुरंत नोट कर लें शादी का शुभ मुहूर्त
Shadi Muhurat 2023: साल 2023 में खूब बजेगी शहनाई, तुरंत नोट कर लें शादी का शुभ मुहूर्त
Written By: Sushma Kumari@ISushmaPandey
Published : Jan 07, 2023 10:29 am IST,
Updated : Jan 07, 2023 10:29 am IST
Shadi Muhurat 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल 2023 में विवाह के कुल 64 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। अगर देखा जाए तो देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी के चातुर्मास को छोड़कर लगभग हर महीने शहनाइयां गूंजेंगी। आइए जानते हैं साल 2023 में शादी-विवाह की शुभ तिथियों के बारे में।
Image Source : INDIA TV
Shadi Muhurat 2023
Shadi Muhurt 2023: हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त का बड़ा महत्व होता है। कोई भी काम या फिर मांगलिक कार्य जैसे पूजा-पाठ, हवन, शादी, गृह प्रवेश करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता है। हिंदू धर्म में किसी भी काम के लिए शुभ या अशुभ मुहूर्त बहुत ही ज्यादा मायने रखता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2023 में कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। वहीं वैवाहिक जीवन, शादी-विवाह के लिहाज से ये साल बहुत ही खास रहने वाला है। इस साल शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल 2023 में विवाह के कुल 64 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। अगर देखा जाए तो देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी के चातुर्मास को छोड़कर लगभग हर महीने शहनाइयां गूंजेंगी। आइए जानते हैं साल 2023 में शादी-विवाह की शुभ तिथियों के बारे में।
जनवरी 2023 में विवाह के शुभ मुहूर्त
15 जनवरी 2023 दिन रविवार
16 जनवरी 2023 दिन सोमवार
18 जनवरी दिन बुधवार
19 जनवरी दिन गुरुवार
25 जनवरी दिन बुधवार
26 जनवरी दिन गुरुवार
27 जनवरी 2023 दिन शुक्रवार
30 जनवरी 2023 दिन सोमवार
31 जनवरी 2023 दिन मंगलवार
फरवरी 2023 में विवाह के शुभ मुहूर्त
6 फरवरी 2023 दिन सोमवार
7 फरवरी 2023 दिन मंगलवार
8 फरवरी 2023 दिन बुधवार
9 फरवरी 2023 दिन गुरुवार
10 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार
12 फरवरी 2023दिन रविवार
13 फरवरी 2023 दिन सोमवार
14 फरवरी 2023 दिन मंगलवार
15 फरवरी 2023 दिन बुधवार
17 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार
22 फरवरी 2023 दिन बुधवार
23 फरवरी 2023 दिन गुरुवार
28 फरवरी 2023 दिन मंगलवार
मार्च 2023 में विवाह के शुभ मुहूर्त
1 मार्च 2023 दिन बुधवार
5 मार्च 2023 दिन रविवार
6 मार्च 2023 दिन सोमवार
9 मार्च 2023 दिन गुरुवार
11 मार्च 2023 दिन शनिवार
13 मार्च 2023 दिन सोमवार
अप्रैल 2023
1 अप्रैल 2023, शनिवार को गुरु अस्त होंगे। इसलिए इस महीने शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे।
मई 2023 में विवाह के शुभ मुहूर्त
6 मई 2023 दिन शनिवार
8 मई 2023 दिन सोमवार
9 मई 2023 दिन मंगलवार
10 मई 2023 दिन बुधवार
11 मई 2023 दिन गुरुवार
15 मई 2023 दिन सोमवार
16 मई 2023 दिन मंगलवार
20 मई 2023 दिन शनिवार
21 मई 2023 दिन सोमवार
22 मई 2023 दिन सोमवार
27 मई 2023 दिन शनिवार
29 मई 2023 दिन सोमवार
30 मई 2023 दिन मंगलवार
जून 2023 में विवाह के शुभ मुहूर्त
1 जून 2023 दिन गुरुवार
3 जून 2023 दिन शनिवार
5 जून 2023 दिन सोमवार
6 जून 2023 दिन मंगलवार
7 जून 2023 दिन बुधवार
11 जून 2023 दिन रविवार
12 जून 2023 दिन सोमवार
23 जून 2023 दिन शुक्रवार
24 जून 2023 दिन शनिवार
जुलाई से नवंबर 2023
29 जून 2023 को देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन से भगवान विष्णु अगले चार महीने तक के लिए योग निद्रा में चले जाएंगे। जिसकी वजह से इस दिन से शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। इसके साथ ही जुलाई मास में चातुर्मास शुरू हो रहा है। जिसते चलते 22 नवंबर तक मांगलिक कार्य नहीं होंगे।