इन समय पर जन्मे लोगों को इस साल मिलेंगे शुभ समाचार, पैसों के मामले में बेहद भाग्यशाली रहेंगे ये लोग
इन समय पर जन्मे लोगों को इस साल मिलेंगे शुभ समाचार, पैसों के मामले में बेहद भाग्यशाली रहेंगे ये लोग
Written By : Acharya Indu PrakashEdited By : Sushma Kumari
Published : Jan 07, 2023 09:01 am IST,
Updated : Jan 07, 2023 09:01 am IST
आइए जानते हैं किस समय जन्म लेने वाले बच्चे का जीवन और साल 2023 कैसा होगा।
Image Source : INDIA TV
इन समय पर जन्मे लोगों को साल 2023 में मिलेंगे शुभ समाचार
हिंदू धर्म में बच्चे के जन्म के समय का काफी महत्व होता है। जब भी किसी परिवार में बच्चे का जन्म होता तो सबसे पहले घड़ी देखी जाती है और उस समय को नोट कर लिया जाता है। जन्म के सही समय को लेकर ही बच्चे की जन्म कुंडली भी बनाई जाती है। यूं तो ज्योतिष शास्त्र में भविष्य जानने की कई विधियां बताई गई हैं । लेकिन क्या आप जानते हैं कि जन्म के समय से काफी कुछ आपके स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। आइए जानते हैं किस समय जन्म लेने वाले बच्चे का जीवन और साल 2023 कैसा होगा।
अगर आपका जन्म सुबह 5 बजे से 7 बजे के बीच हुआ है तो यह साल आपके लिए नए किस्म की सफलता का स्वाद लेकर आया है। हालांकि आपकी रातों की नींद उड़ी रहेगी। लेकिन आपकी बनाई हुई योजनाएं सफल होंगी। जीवन में कोई सैद्धांतिक परिवर्तन इस साल नहीं करेंगे तो अच्छा रहेगा।
अगर आपका जन्म सुबह 7 से 9 बजे के बीच हुआ है तो आपके लिए यह साल थोड़ा स्लो रहेगा।
अगर आपका जन्म सुबह 9 से 11 के बीच हुआ है तो इस साल बार बार आपका मन उचटेगा, इसका असर आपकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ेगा। हौसला बनाए रखिए और सिद्धांतों से समझौता नहीं कीजिएगा तो जीत आपकी ही होगी।
अगर आपका जन्म दोपहर पहले 11 से 1 के बीच हुआ है तो इस साल जुए में भले ही जीत मिले लेकिन प्यार में शिकस्त के लिए तैयार रहिए। कुल मिलाकर पिछले साल से बेहतर नतीजे आपको इस साल मिलेंगे।
अगर आपका जन्म दोपहर 1 से 3 के बीच हुआ है तो हर मोड पर मिलने वाली मुश्किलें इस साल आपकी जीवनशैली को प्रभावित करेंगी। गलतफहमी के शिकार होकर आपको किसी से उलझाव नहीं करना चाहिए। अगर ऐसा करेंगे तो फाइनैन्स पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
अगर आपका जन्म दोपहर बाद 3 से 5 के बीच हुआ है तो भले ही आप अपनी एम्बिशन्स को कम कर लें लेकिन आपकी भाग दौड़ कम होने का नाम नहीं लेगी।
अगर आपका जन्म शाम 5 से 7 के बीच हुआ है तो यह वर्ष आपके लिए विशेष उपलब्धियों का वर्ष होगा। मित्रों की मदद से कोई पुराना मुकदमा जीतेंगे। हौसला बुलंद होगा। साल में कभी भी आपको नींबू से फूड इंटॉलरेंस हो सकती है। ध्यान रखिएगा।
अगर आपका जन्म शाम 7 से 9 के बीच हुआ है तो आपको बिना मांगे मुराद पूरी होने वाली है। भारी यश और सम्मान प्राप्त होगा।
अगर आपका जन्म रात 9 से 11 के बीच हुआ है तो इस साल आप अपने लक्ष्य के लिए कोशिश करिए। किस्मत से अंधेरे मे भी आपका पैर गड्ढे में नहीं जाएगा। आगे बढ़िए।
अगर आपका जन्म रात 11 से 1 के बीच हुआ है तो यह साल आपके लिए मिश्रित पहल लेकर आया है। हौसला बनाए रखिए।
अगर आपका जन्म रात 1 से 3 के बीच हुआ है तो इस साल आपका हर्ष तत्व बढ़ेगा। यात्राएं होगी और आपकी टेरिटरी बढ़ेगी।
अगर आपका जन्म रात 3 से सुबह 5 के बीच हुआ है तो इस साल मेहनत ज्यादा है और रिजल्ट कुछ कम। क्रोध को आप अपनी पॉजिटिव शक्ति बनाएंगे तो सफलता मिलेगी।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)