1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. पैसों को चुंबक की तरह खींच लेगा पौधों का ये जोड़ा, जानें क्या हैं ये और इसे लगाने के फायदे

पैसों को चुंबक की तरह खींच लेगा पौधों का ये जोड़ा, जानें क्या हैं ये और इसे लगाने के फायदे

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jan 06, 2023 07:41 am IST,  Updated : Jan 06, 2023 07:41 am IST

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के प्रतीक माने जाते हैं ये दो अलग-अलग पौधे। पर जब इन्हें एक साथ लगाया जाता है तो आप इनके लाभ पा सकते हैं।

laxmi kamal and vishnu kamal plant benefits- India TV Hindi
laxmi kamal and vishnu kamal plant benefits Image Source : LAXMI KAMAL AND VISHNU KAMAL

लोग अपने घरों में कई बार बरकत की कमी महसूस करते हैं। ये कुछ ग्रह नक्षत्रों के खराब होने या वास्तु दोषों की वजह से हो सकता है। ऐसे में घर के वातावरण में कुछ पौधे तेजी से बदलाव ला सकते हैं। इन्हीं पौधों में से एक है लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल (laxmi kamal and vishnu kamal)। असल में दोनों ही अलग-अलग प्रकार के पौधे हैं लेकिन, इन दोनों को एक साथ जोड़े में लगाना घर की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। तो, आइए सबसे पहले जानते हैं क्या है ये पौधा।

क्या है लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल का पौधा-laxmi kamal and vishnu kamal plant 

दरअसल,  लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल असल में कम पानी वाले और पहाड़ों में पाए जाने वाले पौधे हैं। इन्हें रस से भरपूर (succulent) प्लांट भी कहा जाता है। ये देखने में कमल के फूल जैसे होते हैं। लक्ष्मी कमल जहां हरे रंग का होता है, वहीं विष्णु कमल की पत्तियों का रंग बदलता जाता है। ये ब्राउन या हल्का लाल हो सकता है। 

what is laxmi kamal and vishnu kamal plant
Image Source : LAXMI KAMAL AND VISHNU KAMAL what is laxmi kamal and vishnu kamal plant

Satyanarayan Puja 2023: शुक्रवार को है साल की पहली सत्यनारायण पूजा व्रत, नोट कर लें पूजा सामग्री, शुभ मूहुर्त और आरती

लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल कब, कहां और कैसे लगाएं-Rules to plant laxmi kamal and vishnu kamal

लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल को लगाने के लिए आपको गुरुवार और शुक्रवार के दिन का चुनाव करना चाहिए। क्योंकि ये दोनों ही दिल लक्ष्मी और नारायण के दिन माने जाते हैं। इसके अलावा आप इन्हें उत्तर की दिशा में लगा सकते हैं या पूजा स्थान पर भी रख सकते हैं। ये देखने में बेहद खूबसूरत होते हैं और खास बात यह है कि इनकी ज्यादा सेवा नहीं करनी होती है। बस हफ्ते में इन्हें 2 बार हल्का पानी दें और कभी-कभी धूप में रख दें। ध्यान रखें ज्यादा पानी देने से बचें।

Magh Month 2023 Vrat-Festival List: बसंत पंचमी से लेकर मौनी अमावस्या तक, जानिए माघ में पड़ने वाले व्रत-त्यौहार के बारे में

लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल लगाने के फायदे-laxmi kamal and vishnu kamal plant benefits in hindi

लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल लगाने से पहले तो घर में शांति आती है। दूसरा ये लक्ष्मी और विष्णु दोनों का आशीर्वाद लाते हैं। ये आपके घर में पैसों की दिक्कत और आर्थिक स्थिति को सही करते हैं। इस लगाने से आपके घर में बरकत बनी रहती है और पैसों से ज्यादा घर में संपूर्णता और समृद्धि आती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म