Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन इन उपायों को करने से खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले, होगी धन-दौलत की प्राप्ति

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन इन उपायों को करने से खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले, होगी धन-दौलत की प्राप्ति

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Sushma Kumari Published : Sep 07, 2023 10:40 pm IST, Updated : Sep 07, 2023 10:40 pm IST

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करने और कुछ उपायों को करने से देवी लक्ष्मी की जमकर कृपा बरसती हैं। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं शुक्रवार के दिन किए जाने वाले खास उपायों के बारे में।

Shukrawar Ke Upay- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Shukrawar Ke Upay

Shukrawar Ke Upay:  8 सितंबर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि 8 सितंबर को शाम 5 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। 8 सितंबर को रात 10 बजकर 6 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। 8 सितंबर को गोगा नवमी भी मनाई जाएगी। बता दें कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को गोगा नवमी मनायी जाती है। यह पर्व मुख्यतः राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में गोगाजी महाराज के जन्मोत्सव के रूप में बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इसके साथ ही आज शुक्रवार का दिन भी है। हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। इस दिन विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करने और कुछ उपायों को करने से देवी लक्ष्मी की जमकर कृपा बरसती हैं। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं शुक्रवार के दिन किए जाने वाले खास उपायों के बारे में।

  1. अपने दाम्पत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए आर्द्रा नक्षत्र में रात को सोते समय अपने सिरहाने पर 2 मूली रखकर सोएं और सुबह उठकर उन्हें किसी मंदिर में दान कर दें। यह प्रक्रिया आर्द्रा नक्षत्र से शुरू करके लगातार 7 दिनों कर करें। ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियों की बौछार होने लगेगी।
  2. अगर आपके किसी अजीज ने आपको कोई महत्वपूर्ण काम दिया है और आप उसे पूरी मेहनत के साथ पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उसमें आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आर्द्रा नक्षत्र में देवी सरस्वती के मन्दिर में जाकर आसन पर बैठकर देवी मां की विधिवत पूजा करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपका कार्य समय पर पूरा होगा। 
  3. यदि आपको किसी कारणवश मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है या आप किसी बात को लेकर कुछ दिनों से उलझन हैं तो इस परेशानी को दूर करने के लिए आर्द्रा नक्षत्र में चन्दन की माला लेकर गले में पहनें। साथ ही आर्द्रा नक्षत्र में चन्दन को पीसकर, उसका तिलक मस्तक पर लगाएं। ऐसा करने से आपकी मानसिक परेशानियों का निवारण जल्द ही होगा। 
  4. यदि आप विदेश में नौकरी करने के इच्छुक हैं और जल्द से जल्द वहां सेटेल होना चाहते हैं तो आर्द्रा नक्षत्र में एक कच्चा नारियल और साथ ही 11 साबुत बादाम लें। अब नारियल और बादाम को एक काले कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपकी इच्छा जल्द ही पूरी होगी। 
  5. अगर आप किसी विशेष कार्य से बाहर जा रहे हैं और चाहते हैं कि उस कार्य में आपको शत प्रतिशत सफलता मिले तो एक नीले रंग का धागा लेकर घर से निकलें और शीशम के पेड़ पर अपना काम कहते हुए वह नीले रंग का धागा बांध दें। ऐसा करने से आपके काम के सफल होने की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी।
  6. अगर आप अपने दाम्पत्य जीवन को सुखी बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए इस दिन आपको आर्द्रा नक्षत्र के अधिपति देवता भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए। इस दिन आपको शिव मन्दिर जाकर जल में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए और साथ ही भगवान से अपने सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए आपको प्रार्थना करनी चाहिए। इस प्रकार भगवान शिव की उपासना करने से आपका दाम्पत्य जीवन सुखी बना रहेगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

भगवान को भोग कैसे लगाना चाहिए? क्या आप जानते हैं सही तरीका, आपकी इस 1 गलती से हो जाएगा भारी नुकसान

किस दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए? तोड़ने से पहले 1 बार जरूर जानें ये बात, ताबड़तोड़ मिलेगी सफलता

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement