1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Vastu Tips: घर के मंदिर में इस दिशा में रखनी चाहिए पूजा की थाली, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Vastu Tips: घर के मंदिर में इस दिशा में रखनी चाहिए पूजा की थाली, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Aug 04, 2022 11:46 pm IST,  Updated : Aug 04, 2022 11:50 pm IST

घर में हर एक वस्तु वास्तु के नियमों के अनुसार रखनी चाहिए। इससे घर में खुशहाली आती है। वहीं पूजा की थाली मंदिर के उत्तरी भाग में रखी जाती है। वास्तु के अनुसार घर का मंदिर उत्तर पूर्व दिशा में यानी ईशान कोण में होना चाहिए।

freepik- India TV Hindi
पूजा की थाली Image Source : FREEPIK

Highlights

  • पूजा की थाली मंदिर के उत्तरी भाग में रखी जाती है।
  • पूजा की थाली आप घर के किसी भी दक्षिण कोने में न रखें।

Vastu Tips: मां लक्ष्मी की कृपा हर कोई पाना चाहता है। ऐसा माना जाता है कि घर में हर एक वस्तु वास्तु के नियमों के अनुसार रखनी चाहिए। वही घर के मंदिर को भी सही दिशा में  रखना चाहिए। इसे सही दिशा में रखने से घर में खुशहाली आती है। वहीं यदि मंदिर में कोई भी चीज यदि वास्तु के अनुसार न हो तो ये भी घर के वास्तु दोष का कारण हो सकता है। जिस प्रकार मंदिर की सही दिशा आपके घर को कई बाधाओं से बचा सकती है, उसी प्रकार मंदिर में रखी पूजा थाली के लिए भी कुछ वास्तु के नियम बनाए गए हैं। आइए जानते है किस दिशा में पूजा की थाली रखनी चाहिए। जिससे परिवार में खुशी रहेगी।

इस दिशा में रखे पूजा की थाली

वास्तु के अनुसार घर का मंदिर उत्तर पूर्व दिशा में यानी ईशान कोण में होना चाहिए। वहीं पूजा की थाली मंदिर के उत्तरी भाग में रखी जाती है। पूजा की थाली को रखने का सबसे अच्छा स्थान मंदिर ही होता है। इसे आप मंदिर के आस-पास रखें और इसे नियमित रूप से साफ़ करनी चाहिए। वास्तु की मानें तो कभी भी गंदी थाली में पूजा नहीं करनी चाहिए और भगवान को भोग भी गंदी थाली में न चढ़ाएं। पूजा की थाली आप घर के किसी भी दक्षिण कोने में न रखें। 

Shukrawar Upay: घर में हो रहा है क्लेश तो शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, नष्ट हो जाएंगी सारी नेगेटिव एनर्जी

किस धातु की होनी चाहिए पूजा की थाली 

वास्तु और ज्योतिष के अनुसार सोने, चांदी, पीतल और तांबे की पूजा थाली सबसे ज्यादा शुभ मानी जाती है। सोना और पीतल गुरु ग्रह की धातुएं होने के कारण शक्ति प्रदान करता हैं और घर की सुख समृद्धि का कारक होती हैं। आप पूजा में स्टील की थाली का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। लेकिन कभी भी लोहे या एलुमिनियम की थाली का इस्तेमाल पूजा में न करें। 

Chanakya Niti: बिना लड़े इस तरह छुड़ाएं दुश्मनों के छक्के, जानिए आचार्य चाणक्य की बेहतरीन नीति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म