1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. Chanakya Niti: बिना लड़े इस तरह छुड़ाएं दुश्मनों के छक्के, जानिए आचार्य चाणक्य की बेहतरीन नीति

Chanakya Niti: बिना लड़े इस तरह छुड़ाएं दुश्मनों के छक्के, जानिए आचार्य चाणक्य की बेहतरीन नीति

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Aug 04, 2022 10:38 pm IST,  Updated : Aug 04, 2022 11:05 pm IST

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में ऐसी चीजों के बारे में बताया हैं की अपने विरोधियों से कैसे बदला लें। आइए जानते हैं।

indiatv- India TV Hindi
Chanakya Niti

Chanakya Niti:आचार्य चाणक्य को श्रेष्ठ विद्वानों में से एक माना जाता है। आचार्य चाणक्य को धर्म, राजनीति, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र आदि तमाम विषयों की गहन जानकारी थी। चाणक्य द्वारा कई शास्त्रों की रचना भी की गई जो आज भी मानव के लिए उपयोगी हैं। उन्होंने अपनी नीतियों में काफी कुछ लिखा है। उनके द्वारा बताई गई हर एक नीति मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यदि  इन बातों पर गौर किया जाए, तो व्यक्ति कई तरह की परेशानियों से बचा रह सकता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि अपने दूश्मनों से कैसे बदला लें। आइए जानते हैं। 

Shukra Gochar 2022: 7 अगस्त को शुक्र का कर्क राशि में गोचर, वृष राशि की पलटेगी किस्मत, इस राशि के जीवन में भूचाल

  1. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि दुश्मनों के सामने खुश रहना चाहिए। दुश्मन आपको तकलीफ भी दे रहा हैं तो आपको उसके सामने खुश रहना चाहिए। चाणक्य के अनुसार दुश्मन के लिए ये ऐसी सजा है जिसका कोई इलाज नहीं।
  2. आचार्य चाणक्य कहते हैं खुशी एक ऐसी चीज है जिसे देख आपके दुश्मन को और जलन होती हैं। आप खुद में ही खुश रहकर विरोधियों को ऐसा दर्द देंगे जो उनके सीधे कलेजे पर वार करेगा।
  3. आचार्य चाणक्य का कहना हैं कि विरोधी आपको हमेशा तकलीफ में देखना चाहता है, लेकिन आप उसके सामने हर परिस्थिति में खुश रहने की कोशिश करेंगे तो खुद उसे ही तकलीफ होगी आपको देखकर।
  4. चाणक्य नीति के अनुसार शत्रु की प्रकृति और शक्ति का सही आकलन होना बहुत जरूरी है। शत्रु शक्तिशाली हो तो समय का इंतजार करना चाहिए। आपको समय-समय पर अपनी शक्तियों को बढ़ाते रहना चाहिए। ऐसा करने से समय आने पर आप के जीतने के आसार बढ़ जाते हैं।

Shukrawar Upay: घर में हो रहा है क्लेश तो शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, नष्ट हो जाएंगी सारी नेगेटिव एनर्जी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chanakya Niti से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म