1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Vat Savitri Vrat 2025 Date: इस साल कब रखा जाएगा वट सावित्री का व्रत? यहां जानें डेट और पूजा मुहूर्त

Vat Savitri Vrat 2025 Date: इस साल कब रखा जाएगा वट सावित्री का व्रत? यहां जानें डेट और पूजा मुहूर्त

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : May 08, 2025 07:27 pm IST,  Updated : May 08, 2025 07:27 pm IST

Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत के दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रख विधि-विधान के साथ पूजा करती हैं। वट सावित्री का व्रत करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

वट सावित्री 2025- India TV Hindi
वट सावित्री 2025 Image Source : INDIA TV

Vat Savitri Vrat 2025 Date and Muhurat: हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। इस दिन वट यानी बरगद पेड़ की पूजा की जाती है। वट सावित्री के दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रख विधिपूर्वक वट पेड़ की पूजा करती हैं।  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वट सावित्री का व्रत करने से पति की आयु लंबी होती है। तो चलिए जानते हैं कि इस साल वट सावित्री का व्रत कब रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

वट सावित्री व्रत 2025 डेट और मुहूर्त

ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि का आरंभ 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर होगा। अमावस्या तिथि समाप्त 27 मई को सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल वट सावित्री का व्रत 26 मई 2025 को रखा जाएगा। 

वट सावित्री व्रत का महत्व

वट सावित्री व्रत करने से अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पति की लंबी आयु के साथ ही दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बढ़ता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यमराज ने माता सावित्री के पति सत्यवान के प्राणों को वट वृक्ष के नीचे ही लौटाया था और उन्हें 100 पुत्रों का वरदान दिया था। कहते हैं कि उसी समय से वट सावित्री व्रत और वट वृक्ष की पूजा की परंपरा की शुरुआत हुई। धार्मिक मान्यता है कि वट सावित्री व्रत के दिन दिन बरगद पेड़ की पूजा करने से यमराज देवता के साथ त्रिदेवों की भी कृपा प्राप्त होती है।

वट सावित्री व्रत नियम

  • वट सावित्री व्रत के दिन काला, नीला और सफेद रंग के कपड़े न पहनें और न ही इन रंगों के श्रृंगार का इस्तेमाल करें।
  • वट सावित्री के दिन सुहाग का शुभ रंग लाल साड़ी ही पहनें और सोलह श्रृंगार करें।
  • वट सावित्री व्रत के दिन वट वृक्ष की पूजा और व्रत कथा जरूर सुनें। 
  • वट सावित्री व्रत के दिन पूजा के बाद सावित्री माता और यम देवता से अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें:

किसने लगाया था सबसे पहले सिंदूर, कैसे शुरू हुई परंपरा? इन धार्मिक शास्त्रों में है इसका जवाब

Rahu Transit 2025: 18 मई को राहु करने वाला है गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका क्या पड़ेगा प्रभाव

Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को अर्पित करें ये चीजें, घर में सौभाग्य-समृद्धि की होगी वर्षा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म