1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Vivah Muhurt 2022-2023: देवउठनी एकादशी के बाद गूंजेंगी शहनाइयां, जानें नवंबर से मार्च तक विवाह के मुहूर्त

Vivah Muhurt 2022-2023: देवउठनी एकादशी के बाद गूंजेंगी शहनाइयां, जानें नवंबर से मार्च तक विवाह के मुहूर्त

 Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 04, 2022 04:13 pm IST,  Updated : Nov 04, 2022 04:13 pm IST

Vivah Muhurt 2022-2023: इस साल देवउठनी एकादशी 04 नवंबर को मनाया जा रहा है। इसके बाद शादियों विवाह के दिन-तारीख खुल जाएंगे। चूंकि 20 नवंबर तक शुक्र अस्त रहेंगे, इसलिए शादियों का पहला शुभ मुहूर्त 21 नवंबर को होगा। इसके बाद नवंबर से लेकर मार्च 2023 तक शादी-विवाह के कई मुहूर्त बन रहे हैं।

Vivah Muhurt - India TV Hindi
Vivah Muhurt Image Source : TWITTER

Shadi Vivah Muhurt 2022-23: कार्तिक शुक्ल एकादशी को देवउठनी एकादशी मनाए जाने की परंपरा है। देवउठनी एकादशी के बाद से ही चार महीने से बंद पड़े मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। कहते हैं कि भगवान विष्णु चातुर्मास के दौरान योग निद्रा में चले जाते हैं और देवउठनी एकादशी पर जागते हैं। इस बार देवउठनी एकादशी 04 नवंबर को मनाई जा रही है। अब नवंबर से लेकर मार्च तक शादियों की शहनाई गूंजेगी। हालांकि इस साल शादियों के शुभ मुहूर्त 20 नवंबर को शुक्र के उदयवान होने के साथ ही खुलेंगे। आइए आपको नवंबर 2022 से लेकर मार्च 2023 तक विवाह के सभी शुभ मुहूर्त बताते हैं।

ये भी पढ़ें: Tulsi Vivah: तुलसी विवाह के बाद तुरंत करे ये काम वरना अधूरी रह जाएगी पूजा, मां लक्ष्मी भी हो जाएंगी नाराज

नवंबर 2022 में शादियों का मुहूर्त

  • सोमवार, 21 नवंबर 2022
  • गुरुवार, 24 नवंबर 2022
  • शुक्रवार, 25 नवंबर 2022
  • रविवार, 27 नवंबर 2022

दिसंबर 2022 में शादियों का मुहूर्त

  • शुक्रवार, 02 दिसंबर 2022
  • बुधवार, 07 दिसंबर 2022
  • गुरुवार, 08 दिसंबर 2022
  • शुक्रवार, 09 दिसंबर 2022

जनवरी 2022 में शादियों का मुहूर्त

  • रविवार, 15 जनवरी 2023
  • बुधवार, 18 जनवरी 2023
  • बुधवार, 25 जनवरी 2023
  • गुरुवार, 26 जनवरी 2023
  • शुक्रवार, 27 जनवरी 2023
  • सोमवार, 30 जनवरी 2023
  • मंगलवार, 31 जनवरी 2023
  • फरवरी 2022 में शादियों का मुहूर्त
  • मंगलवार, 07 फरवरी 2023
  • गुरुवार, 09 फरवरी 2023
  • शुक्रवार, 10 फरवरी 2023
  • रविवार, 12 फरवरी 2023
  • सोमवार, 13 फरवरी 2023
  • मंगलवार, 14 फरवरी 2023
  • बुधवार, 22 फरवरी 2023
  • गुरुवार, 23 फरवरी 2023
  • मंगलवार, 28 फरवरी 2023

मार्च 2022 में शादियों का मुहूर्त

  • सोमवार, 06 मार्च 2023
  • गुरुवार, 09 मार्च 2023
  • शनिवार, 11 मार्च 2023
  • सोमवार, 13 मार्च 2023

इस साल शादियों का शुभ मुहूर्त 21 नवंबर से शुरू हो रहा है जो अगले साल 13 मार्च तक रहेगा। इस बीच शादी-विवाह के कुल 28 शुभ मुहूर्त रहेंगे। नवंबर और दिसंबर तक शादी विवाह के कुल चार-चार मुहूर्त रहेंगे। जबकि अगले साल जनवरी के महीने में कुल सात मुहूर्त पड़ रहे हैं। इसके बाद फरवरी के महीने में सबसे ज्यादा नौ मुहूर्त हैं और फिर मार्च के महीने में चार मुहूर्त रहेंगे। ऐसे में शादी-विवाह के लिए आप अपनी सहूलियत के हिसाब से कोई भी एक शुभ दिन-तारीख चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

Tulsi Vivah 2022: इस विधि और मंत्र के साथ करें तुलसी पूजा, दांपत्य जीवन में बनी रहेगी मिठास

Dev Uthani Ekadashi 2022: देवउठनी एकादशी के दिन नहीं करने चाहिए ये काम, जानिए क्या करने से लक्ष्मी-नारायण होंगे प्रसन्न

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म