1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Vivah Panchami: विवाह पंचमी के दिन हुआ था राम-सीता का विवाह, लेकिन जानें क्यों इस दिन नहीं की जाती शादियां

Vivah Panchami: विवाह पंचमी के दिन हुआ था राम-सीता का विवाह, लेकिन जानें क्यों इस दिन नहीं की जाती शादियां

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 17, 2022 01:58 pm IST,  Updated : Nov 17, 2022 02:47 pm IST

Vivah Panchami: विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। लेकिन शादी ब्याह के लिए इस दिन को बेहद अशुभ माना जाता है।

विवाह पंचमी के दिन नहीं की जाती शादियां- India TV Hindi
विवाह पंचमी के दिन नहीं की जाती शादियां Image Source : INDIA TV

हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीराम ने माता सीता से विवाह रचाया था। इस साल विवाह पंचमी का त्योहार 28 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। ऐसे में लोगों को विवाह पंचमी का दिन शुभ लगता होगा और लोग सोचते होंगे कि इस दिन शादी-विवाह जैसे मंगल कार्य होते होंगे। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा लेकिन इस तिथि को पुराणों में अशुभ माना गया है और लोग इस दिन शादी नहीं करते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस दिन लोग विवाह क्यों नहीं करते हैं।

विवाह पंचमी के दिन हुआ था राम सीता का विवाह

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था, इसलिए इस दिन को विवाह पंचमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन को लोग भगवान राम और माता सीता के शादी के सालगिरह के तौर पर मनाते हैं। इस दिन लोग घरों में भगवान राम व माता सीता का विधि-विधान से पूजा करते हैं।

Utpanna Ekadashi 2022: भगवान विष्णु को खुश करने के लिए उत्पन्ना एकादशी पर करें ये काम, धन-धान्य से भर जाएगा जीवन

अशुभ मानी जाती है यह तिथि

हिंदू धर्म में राम-सीता की जोड़ी को एक आदर्श पति-पत्नी में माना जाता है। लोग उनके आदर्शों के मिसाल देते हैं।  हर दम्पति चाहता है कि उनकी जोड़ी राम-सीता के समान हो। यहां तक कि बड़े-बुजुर्ग भी जोड़ों को यही आशीर्वाद देते हैं कि उनकी जोड़ी राम-सीता की तरह बनी रहे। इसके बावजूद इस तिथि को शादी करना अपशकुन माना जाता है। 

Morning Tips: सुबह आंख खुलते ही करें इन मंत्रों का उच्चारण, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन दौलत की नहीं होगी कमी

इस वजह से नहीं होती इस दिन शादियां

ऐसी मान्यता है कि इस दिन विवाह के बाद ही राम और सीता को 14 साल तक वनवास जाना पड़ा था और कई कष्ट उठाने पड़े थे। फिर रावण वध के बाद जब दोनों अयोध्या लौटे थे तो भगवान राम को माता सीता का परित्याग करना पड़ा था। इसी वजह से लोग इस तिथि को शादी करने से डरते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Vastu Tips: इस दिशा में भूलकर भी न बनवाएं सीढ़ियां वरना उड़ जाएगा घर का सुख-चैन, होगी आर्थिक हानि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म