1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: इस दिशा में भूलकर भी न बनवाएं सीढ़ियां वरना उड़ जाएगा घर का सुख-चैन, होगी आर्थिक हानि

Vastu Tips: इस दिशा में भूलकर भी न बनवाएं सीढ़ियां वरना उड़ जाएगा घर का सुख-चैन, होगी आर्थिक हानि

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Poonam Yadav
 Published : Nov 17, 2022 08:12 am IST,  Updated : Nov 17, 2022 08:12 am IST

Vastu Tips: सीढ़ियों का निर्माण कराने के दौरान आपको दिशाओं का ध्यान रखना चाहिए। वरना इससे आपके घर परिवार पर बुरा असर पड़ सकता है।

 इस दिशा में न बनवाएं सीढ़ियां - India TV Hindi
इस दिशा में न बनवाएं सीढ़ियां Image Source : FREEPIK

जब भी घर बनता है तो वास्तु का विशेष ध्यान रखा जाता है, इससे हमें लाभ होता है। यदि घर बनाते वक्त वास्तु की सभी बातों का ध्यान रखा जाए तो आप कभी भी किसी भी चीज से परेशान नहीं होंगे। फिर वो आर्थिक स्थिति हो या मन को मिलने वाली शांति सभी चीजें सामान्य चलती हैं। दरअसल, वास्तु शास्त्र में घर की साज-सज्जा को लेकर कई नियम बताए गए हैं अगर इन नियमों का पालन आप करें तो आपको जीवन में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। घर में भी पॉजिटिविटी फैलती है। मशहूर ज्योतिष आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं वास्तु के अनुसार घर की किस दिशा में सीढ़ियां नहीं बनवानी चाहिए। 

Pradosh Vrat: कब है मार्गशीर्ष माह का सोम प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

वास्तु शास्त्र में कल हमने आपको बताया था कि किस दिशा में सीढ़ियां बनाना अच्छा रहता है और आज हम बात करेंगे किस दिशा में सीढ़ियां नहीं बनाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण, पश्चिम या फिर नैत्रत्य दिशा में सीढ़ियां बनाना अच्छा रहता है, लेकिन ध्यान रहे कभी भी सीढ़ियों के लिए उत्तर, पूर्व, आग्नेय या ईशान कोण का चुनाव नहीं करना चाहिए। 

Utpanna Ekadashi 2022: भगवान विष्णु को खुश करने के लिए उत्पन्ना एकादशी पर करें ये काम, धन-धान्य से भर जाएगा जीवन

अगर आप घर या ऑफिस में सीढ़ियों के निर्माण के लिए इनमें से किसी भी दिशा का चुनाव करते हैं तो आपको इसका दुष्परिणाम झेलना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। इससे आपके घर में धन-संपदा की हानि होती है साथ ही घर की सुख-शांति और मान-सम्मान की हानि होती है इसलिए सीढ़ियां बनवाते समय दिशा का ध्यान जरूर रखें। वास्तु शास्त्र में कल हम बात करेंगे घर के मध्य भाग में सीढ़ियों के बारे में।

Karj Mukti Ke Upay: कर्ज से नहीं मिल रहा छुटकारा, लाल किताब के ये उपाय अपनाकर मिलेगा सुकून 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

ये भी पढ़ें - 

महाकाल भैरव अष्टमी पर सरसों के तेल से जुड़ा ये उपाय आपके सभी दुखों को करेगा दूर, चारों तरफ फैलेगी यश-कीर्ति

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म