1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Choti Diwali 2023: कब है छोटी दिवाली? डेट में है कन्फ्यूजन, तो यहां जान लें सही दिन

Choti Diwali 2023: कब है छोटी दिवाली? डेट में है कन्फ्यूजन, तो यहां जान लें सही दिन

 Written By: Aditya Mehrotra
 Published : Nov 06, 2023 02:22 pm IST,  Updated : Nov 06, 2023 02:24 pm IST

Choti Diwali 2023: हर साल पड़ने वाले दीपवली के त्यौहार को लेकर बड़ी असमंजस रहती है कि त्यौहार को मनाने की सही तारीख क्या है और कब है। आइये आज आपकी ये दुविधा का दूर करते हैं। आज हम आपको छोटी दीपावली से जुड़ी सही तारीख और इसका मुहूर्त बताने जा रहे हैं।

Choti Diwali 2023- India TV Hindi
Choti Diwali 2023 Image Source : INDIA TV

Choti Diwali 2023: दीपावली पर्व के अब दिन ज्यादा दूर नहीं रहे। जैसे-जैस दिन बीत रहा है दीपावली का पर्व पास आता जा रहा है। इसकी तैयारियां भी कुछ दिनों पहले से शुरू करनी होती हैं। घरों की साफ सफाई से लेकर पूजा तक सभी चीजों का ध्यान रखना होता है। आखिर पूरे साल का यह सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार माना जाता है। दीप प्रज्जवलित करने की परंपरा के कारण इसे हिंदू धर्म में प्रकाश का पर्व कहते हैं। वैसे तो प्रत्येक वर्ष छोटी दीपावली कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन पड़ती है। तो आइये जानते हैं इस बार छोटी दीपावली की सही तारीख और मुहूर्त क्या है।

छोटी दीपावली शुभ मुहूर्त

  • छोटी दीपावली - 11 नवंबर 2023 दिन शनिवार।
  • कार्तिक मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि प्रारंभ - 11 नवंबर 2023 दिन शनिवार दोपहर 1 बजकर 58 से शुरू।
  • कार्तिक मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि समाप्ति - 12 नवंबर 2023 दिन रविवार दोपहर 2 बजकर 25 मिनट तक।

छोटी दीपावली के दिन अन्य मनाए जानें वाले त्यौहार

  • छोटी दीपावली को नरक चतुर्दशी भी कहते हैं। इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर राक्षस का अंत किया था। इस खुशी में लोगों ने दीप जलाए और इस दिन को नरक चौदस या नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन आप शाम के समय सूर्यास्त के बाद दीप प्रज्जवलि कर सकते हैं।
  • छोटी दीपावली के दिन हनुमान जयंती भी मनाई जाती है। शास्त्रों  के अनुसार कहा जाता है कि कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को हनुमान जी का जन्म हुआ था। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से जीवन के सारे संकट नष्ट हो जाते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-


क्यों नहीं चढ़ाते हैं रविवार के दिन तुलसी के पौधे में जल? इस नियम का ध्यान रखें, भूल से भी न करें ऐसा

Finance Weekly Horoscope 6th to 12th November 2023: दिवाली से पहले बदलेगी इन राशियों की आर्थिक स्थिति, धन-संपदा में तेजी से होगी वृद्धि


 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म