1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Ram Navami 2023: राम नवमी पर प्रभु श्रीराम को जरूर अर्पित करें ये चीजें, खुल जाएंगे भाग्य के द्वार, हर मुराद होगी पूरी

Ram Navami 2023: राम नवमी पर प्रभु श्रीराम को जरूर अर्पित करें ये चीजें, खुल जाएंगे भाग्य के द्वार, हर मुराद होगी पूरी

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Mar 21, 2023 09:43 am IST,  Updated : Mar 21, 2023 12:40 pm IST

Ram Navami 2023: राम नवमी पर प्रभु श्रीराम की विधि-विधान से पूजा करने के साथ-साथ उन्हें ये चीजें जरूर अर्पित करें। आइए जानते हैं

Ram Navami 2023- India TV Hindi
Ram Navami 2023 Image Source : INDIA TV

Ram Navami 2023:  राम नवमी का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। माना जाता है कि भगवान श्री राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को दोपहर के समय कर्क लग्न में हुआ था। उस समय चन्द्रमा पुनर्वसु नक्षत्र में था और सूर्य मेष राशि में। राम नवमी के दिन व्रत रखने की भी मान्यता है। राम नवमी के दिन प्रभु श्रीराम की विधि-विधान से पूजा करने के साथ-साथ उन्हें कुछ चीजें जरूर अर्पित करें। कहा जाता है कि इन चीजों को चढ़ाने से आपको हर समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं। 

प्रभु श्रीराम को चढ़ाएं ये चीजें

  • अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो राम नवमी के दिन भगवान श्रीराम को बेल के फूल जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 
  • अगर आप राजनीति में सफलता पाना चाहते हैं तो इस दिन प्रभु श्रीराम को चन्दन और चमेली का फूल अर्पित करें। 
  • भगवान श्रीराम को खुश करने के लिए उन्हें श्रीखंड और धनिए की पंजीरी का भोग लगाएं। कहा जाता है कि इन चीजों का भोग लगाने से प्रभु श्रीराम खुश होकर अपने भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। 
  • अगर आपका काम बनते बनते बिगड़ जा रहा है तो इस दिन भगवान राम को नीले कमल का फुल चढ़ाएं। इससे आपको हर काम में सफलता मिलेगी। 
  • बेहतर स्वास्थ और लम्बी उम्र के लिए भगवान राम को दूब यानि घास चढ़ाएं। 
  • बुद्धि और विवेक में बढ़ोतरी के लिए  राम नवमी के दिन भगवान राम को पलाश के फूल अर्पित करें। 
  • अगर आप परिवार में खुशियां लाना चाहते हैं तो इस दिन  प्रभु श्रीराम को लाल कमल चढ़ाएं। 
  • राम नवमी के दिन प्रभु श्रीराम को पूरी, सूजी का हलवा और काले चने का भोग लगाएं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Ram Navami 2023: इस साल राम नवमी पर बन रहा है अत्यंत दुर्लभ संयोग, जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Ram Navami Exclusive: नेपाल के धनुषा धाम से प्रभु राम का है गहरा नाता, जानिए इस अनोखे मंदिर के बारे में

Ram Navami 2023: राम नवमी पर करें रामचरितमानस की इन 7 चौपाइयों का पाठ, रघुनंदन पूरा करेंगे हर काज

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म