1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी पर कर लें तुलसी के ये उपाय, धन-धान्य और सुख में होगी वृद्धि

Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी पर कर लें तुलसी के ये उपाय, धन-धान्य और सुख में होगी वृद्धि

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 19, 2025 11:57 am IST,  Updated : Jun 19, 2025 11:57 am IST

Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन तुलसी से जुड़े कुछ उपाय करने से भी आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

Yogini Ekadashi- India TV Hindi
योगिनी एकादशी 2025 Image Source : FILE IMAGE

Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी का व्रत 21 जून को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा करने से भी लाभ की प्राप्ति होती है। भक्त इस दिन व्रत रखते हैं और साथ ही दान-पुण्य भी करते हैं। इसके साथ ही तुलसी से जुड़े उपाय इस दिन करने से भी आपको लाभ की प्राप्ति होती है। तुलसी भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी दोनों को ही प्रिय है ऐसे में कौन से उपाय करने से आपको जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त हो सकती है, आइए जानते हैं। 

सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय 

योगिनी एकादशी के दिन आपको भगवान विष्णु की पूजा के साथ ही उनके भोग में तुलसी के कुछ पत्ते भी अवश्य डालने चाहिए। यह आसान सा कार्य आपको भगवान विष्णु की कृपा का पात्र बनाता है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि एकादशी से एक दिन पहले ही तुलसी के पत्ते तोड़कर रख दें। 

माता लक्ष्मी की कृपा के लिए उपाय 

एकादशी के दिन आपको तुलसी की पूजा भी अवश्य करनी चाहिए। इस दिन तुलसी के निकट दीपक और धूप जलाएं और तुलसी से जुड़े मंत्रों का जप करें। इसके बाद तुलसी की परिक्रमा भी आपको करनी चाहिए। पूजा के दौरान तुलसी को छूने से बचें और ना ही एकादशी के दिन तुलसी पर जल चढाएं। 

तुलसी मंत्र- 'महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते'

'वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी'

वैवाहिक सुख के लिए उपाय 

अगर आप योगिनी एकादशी के दिन तुलसी माता को 16 श्रृंगार अर्पित करते हैं तो वैवाहिक जीवन से जुड़ी सभी समसस्याओं का अंत हो सकता है। साथ ही जो लोग योग्य जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं वो भी इस उपाय को कर सकते हैं। 

सूर्यास्त के बाद जलाएं दीपक

तुलसी के पास सूर्यास्त के बाद आपको दीपक अवश्य जलाना चाहिए। इस समय को प्रदोष काल कहा जाता है, इसे दौरान अगर आप तुलसी के पास दीपक जलाते हैं तो घर में सकारात्मकता आती है और जीवन में धन-धान्य और सुखों की आप प्राप्ति करते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Budh Gochar: बुध का गोचर चमकाएगा इन 4 राशियों की किस्मत, 22 जून के बाद पाएंगे खूब धन लाभ और उन्नति

Jagannath Ratha Yatra 2025: आग पर रखते हैं एक के ऊपर एक पात्र, फिर भी पकता सबसे ऊपर की हांडी का चावल; विज्ञान भी है इस रहस्यमयी तरीके से हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म