10 अगस्त को श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और सोमवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 1 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इसके अलावा आज सावन महीने का दूसरा सोमवार व्रत है। आज दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सोम प्रदोष व्रत किया जाएगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
10 अगस्त 2026 का पंचांग
- श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि- 10 अगस्त 2026 को दोपहर सुबह 8 बजकर 1 मिनट तक, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी
- आर्द्रा नक्षत्र- 10 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक
- 10अगस्त 2026 विशेष- आज सावन सोमवार का दूसरा व्रत है और साथ ही सोम प्रदोष व्रत भी आज के दिन किया जाएगा
10 अगस्त 2026 का शुभ समय
- ब्रह्म मुहूर्त- 04:49 ए एम से 05:34 ए एम
- प्रातः संध्या- 05:11 ए एम से 06:18 ए एम
- अभिजित मुहूर्त- 12:18 पी एम से 01:09 पी एम
- विजय मुहूर्त- 02:52 पी एम से 03:44 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त- 07:09 पी एम से 07:32 पी एम
- सायाह्न संध्या- 07:09 पी एम से 08:16 पी एम
राहुकाल का समय
- दिल्ली- सुबह 07:27 से सुबह 09:07 तक
- मुंबई- सुबह 07:55 से सुबह 09:31 तक
- चंडीगढ़- सुबह 07:26 से सुबह 09:07 तक
- लखनऊ- सुबह 07:14 से सुबह 08:53 तक
- भोपाल- सुबह 07:32 से सुबह 09:10 तक
- कोलकाता- सुबह 06:49 से सुबह 08:27 तक
- अहमदाबाद- सुबह 07:51 से सुबह 09:29 तक
- चेन्नई- सुबह 07:30 से सुबह 09:05 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- 05:47 ए एम
- सूर्यास्त- 19:05 पी एम
सावन सोमवार व्रत
10 अगस्त के दिन सावन का दूसरा सोमवार और प्रदोष व्रत भी है। सावन के सोमवार को शिव पूजन के लिए बहुत विशेष माना गया है। इस दिन भगवान शिव की पूजा के साथ ही कई भक्त व्रत भी रखते हैं। इस दिन दान-पुण्य और पवित्र नदियों में स्नान करने से भी शुभ फलों की प्राप्ति भक्तों को होती है। इसके साथ ही सावन का सोमवार आध्यात्मिक उत्थान दिलाने वाला भी माना जाता है। इस दिन योग, ध्यान, प्राणायाम करके आप अलौकिक अनुभव पा सकते हैं।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-