1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 13 May 2025 Ka Panchang: मंगलवार को इतने बजे तक रहेगी प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

13 May 2025 Ka Panchang: मंगलवार को इतने बजे तक रहेगी प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : May 12, 2025 03:43 pm IST,  Updated : May 12, 2025 03:43 pm IST

13 May 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 13 मई 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें मंगलवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

मंगलवार का पंचांग- India TV Hindi
मंगलवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

13 May 2025 Ka Panchang: 13 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि मंगलवार रात 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। 13 मई को पूरा दिन, पूरी रात पार कर बुधवार सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही मंगलवार सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा 13 मई से ज्येष्ठ महीने का आरंभ होगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

13 मई 2025 का शुभ मुहूर्त

  • ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि- 13 मई 2025 को रात 12 बजकर 36 मिनट तक
  • अनुराधा नक्षत्र- 13 मई को सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगा
  • परिघ योग-13 मई को  पूरा दिन, पूरी रात पार कर बुधवार  सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक
  • 13 मई 2025 व्रत-त्यौहार-  ज्येष्ठ महीने का आरंभ

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर बाद 03:40 से शाम 05:22 तक
  • मुंबई- दोपहर बाद 03:50 से शाम 05:27 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:44 से शाम 05:26 तक
  • लखनऊ- दोपहर बाद 03:24 से शाम 05:05 तक
  • भोपाल- दोपहर बाद 03:35 से शाम 05:14 तक
  • कोलकाता- दोपहर 02:51 से शाम 04:29 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:54 से शाम 05:33 तक
  • चेन्नई- दोपहर बाद 03:16 से शाम 04:16 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:31 am
  • सूर्यास्त- शाम 7:03 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Jyeshtha Maas 2025: निर्जला एकादशी और गंगा दशहरा के साथ ज्येष्ठ माह में कई प्रमुख व्रत त्योहार, यहां देख लें पूरी लिस्ट

Bada Mangal 2025: ज्येष्ठ माह में ही क्यों आता है बड़ा मंगल? यहां जान लें कारण और इससे जुड़ी पौराणिक कथाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।