1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 16 November 2024 Ka Panchang: मार्गशीर्ष माह के पहले दिन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

16 November 2024 Ka Panchang: मार्गशीर्ष माह के पहले दिन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Nov 15, 2024 02:52 pm IST,  Updated : Nov 15, 2024 02:52 pm IST

16 November 2024 Ka Panchang: आज शनिवार का दिन है और आज के दिन से मार्गशीर्ष माह की शुरुआत हो जाएगी और साथ ही आज के दिन वृश्चिक संक्रांति भी है। ऐसे में आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जान लेते हैं 16 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें आज के दिन राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय कब रहेगा।

Panchang 2024 - India TV Hindi
Panchang 2024 Image Source : SOCIAL

16 November 2024 Ka Panchang: 16 नवंबर को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 11 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 48 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 28 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

16 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि - 16 नवंबर 2024 को  रात 11 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी
  • परिघ योग- 16 नवंबर को देर रात 11 बजकर 48 मिनट तक
  • कृत्तिका नक्षत्र- 16 नवंबर शाम 7 बजकर 28 मिनट तक, उसके बाद रोहिणी नक्षत्र लग जाएगा
  • 16 नवंबर 2024 व्रत-त्यौहार- आज मार्गशीर्ष माह की शुरुआत होगी, आज के दिन वृश्चिक संक्रांति भी है 

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 09:25 से सुबह 10:45 तक 
  • मुंबई- सुबह 09:34 से सुबह 10:59 तक 
  • चंडीगढ़- सुबह 09:28 से सुबह 10:47 तक 
  • लखनऊ- सुबह 09:08 से सुबह 10:29 तक 
  • भोपाल- सुबह 09:19 से सुबह 10:42 तक 
  • कोलकाता- सुबह 08:35 से सुबह 09:58 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 09:38 से दोपहर पहले 11:01 तक 
  • चेन्नई - सुबह 09:01 से सुबह 10:27 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:44 am 
  • सूर्यास्त- शाम 5:26 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

सूर्य 16 नवंबर को करेंगे वृश्चिक में गोचर, बढ़ सकती हैं इन 4 राशियों की परेशानियां, रहें सावधान

सूर्य 16 नवंबर को करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर, अगले एक महीने चमकेगा इन 4 राशियों के किस्मत का सितारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।