1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 18 December 2024 Ka Panchang: बुधवार को रखा जाएगा संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

18 December 2024 Ka Panchang: बुधवार को रखा जाएगा संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Dec 17, 2024 02:42 pm IST,  Updated : Dec 18, 2024 03:25 pm IST

18 December 2024 Ka Panchang: बुधवार के दिन संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 18 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें बुधवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Panchang - India TV Hindi
Panchang Image Source : INDIA TV

18 December 2024 Ka Panchang: 18 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 10 बजकर 7 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी। आज शाम 7 बजकर 34 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 12 बजकर 59 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

18 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • पौष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि- 18 दिसंबर 2024 को सुबह 10 बजकर 7 मिनट तक रहेगी
  • इन्द्र योग- 18 दिसंबर को शाम 7 बजकर 34 मिनट तक
  • पुष्य नक्षत्र- 18 दिसंबर को देर रात 12 बजकर 59 मिनट तक
  • व्रत-त्योहार-  18 दिसंबर को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत रखा जाएगा, इस दिन गणेश जी की पूजा से लाभ होता है

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 12:17 से दोपहर 01:35 तक
  • मुंबई- दोपहर 12:35 से दोपहर 01:57 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 12:18 से दोपहर 01:35 तक
  • लखनऊ- दोपहर 12:02 से दोपहर 01:21 तक
  • भोपाल- दोपहर 12:16 से दोपहर 01:36 तक
  • कोलकाता- दोपहर पहले 11:32 से दोपहर 12:53 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 12:35 से दोपहर 01:56 तक
  • चेन्नई- दोपहर 12:05 से दोपहर 01:30 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:08 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:27 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Astrological Predictions: 2025 में शनि और गुरु के साथ ही राहु-केतु भी बदलेंगे राशि, जान लें नए साल को लेकर क्या है ज्योतिषियों की राय

Shukra Gochar 2024: शुक्र दिसंबर के आखिरी हफ्ते में बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों के लिए कई खुशियां लेकर आएगा नया साल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।