1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 18 July 2025 Ka Panchang: शुक्रवार को रखा जाएगा कालाष्टमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

18 July 2025 Ka Panchang: शुक्रवार को रखा जाएगा कालाष्टमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 17, 2025 02:00 pm IST,  Updated : Jul 17, 2025 02:00 pm IST

18 July 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 18 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें शुक्रवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Panchang - India TV Hindi
आज का पंचांग Image Source : FILE IMAGE

18 July 2025 Ka Panchang: 18 जुलाई को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 56 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 14 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कालाष्टमी और श्री शीतलाष्टमी व्रत है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जान लेते हैं शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

18 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त

  • श्रावण कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि- शाम 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगी
  • दिन- शुक्रवार
  • धृति योग- 18 जुलाई को देर रात 3 बजकर 56 मिनट तक 
  • अश्विनी नक्षत्र- 18 जुलाई को देर रात 2 बजकर 14 मिनट तक
  • व्रत और पर्व- कालाष्टमी और श्री शीतलाष्टमी व्रत, साथ ही आज से बुध ग्रह कर्क राशि में वक्री चाल चलेंगे
  • अभिजीत मुहूर्त- 18 जुलाई को दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 10:44 - 12:27 PM
  • मुंबई- दोपहर पहले 11:06 - 12:45 PM
  • चंडीगढ़- सुबह 10:45 - 12:29 PM
  • लखनऊ- सुबह 10:30 - 12:12 PM
  • भोपाल- सुबह 10:46 - 12:26 PM
  • कोलकाता- सुबह 10:02 - 11:43 AM
  • अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:05 - 12:45 PM
  • चेन्नई- सुबह 10:39 - 12:15 PM 

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय का समय- सुबह 05:34 बजे
  • सूर्यास्त का समय- शाम 07:19 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

सावन के महीने में चांदी का नंदी खरीदने से क्या होता है? जान लें ऐसा करना सही है या गलत

ब्रह्म मुहूर्त में जरूर करने चाहिए ये 4 काम, धन-दौलत और पारिवारिक सुख के लिए हैं बेहद शुभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।