19 April 2025 Ka Panchang: 19 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि शनिवार शाम 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। 19 अप्रैल को रात 12 बजकर 52 मिनट तक शिव योग रहेगा। शिव का अर्थ होता है- शुभ। शिव योग शुभ योगों की श्रेणी में आता है। इस योग में किए गए सभी कार्यों में विशेषकर कि मंत्र प्रयोग में सफलता मिलती है। शिव योग में यदि प्रभु का नाम लिया जाए तो शुभ फलदायक साबित होता है। साथ ही शनिवार सुबह 10 बजकर 21 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Vaishakh Month 2025: वैशाख माह में करें इन चीजों का दान, धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार
संपादक की पसंद