1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. पितृ दोष से चाहते हैं छुटकारा पाना तो वैशाख अमावस्या के दिन जरूर करें ये काम, पूर्वज बरसाएंगे अपनी कृपा

पितृ दोष से चाहते हैं छुटकारा पाना तो वैशाख अमावस्या के दिन जरूर करें ये काम, पूर्वज बरसाएंगे अपनी कृपा

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 17, 2025 01:19 pm IST,  Updated : Apr 17, 2025 01:19 pm IST

Vaishakh Amavasya 2025: जिस व्यक्ति की कुंडली में पितृ दोष होता है उसे अपने जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी पितृ दोष से परेशान हैं तो वैशाख अमावस्या के दिन इन उपायों को जरूर करें।

वैशाख अमावस्या 2025- India TV Hindi
वैशाख अमावस्या 2025 Image Source : FILE IMAGE

Vaishakh Amavasya 2025: 27 अप्रैल को वैशाख अमावस्या मनाई जाएगी। अमवास्या का दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। कहते हैं कि जिन जातकों की कुंडली में पितृ दोष है उन्हें अमावस्या के दिन इन कार्यों को जरूर करना चाहिए। इसके अलावा अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान-दान करने से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं और उसे पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा का भी विधान है। ऐसा करने से घर में समृद्धि और खुशहाली आती है। तो आइए अब जानते हैं कि पितृ दोष से छुटकारा और पितरों की कृपा पाने के लिए वैशाख अमावस्या के दिन क्या उपाय करने चाहिए।

पीपल पेड़ की पूजा

हिंदू धर्म में पीपल पेड़ के अत्यंत पूजनीय माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पीपल पेड़ में त्रिदेव यानी विष्णु, ब्रह्मा और शिव का वास होता है। इसके अलावा इस पेड़ में पितरों का भी वास होता है। तो वैशाख अमावस्या के दिन सुबह के समय पीपल पेड़ के जड़ में काला तिल डालकर जल अर्पित करें। साथ ही शाम के समय पीपल पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीया भी जलाएं। इस उपाय को करने से पितृ दोष दूर होते हैं और पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

ब्राह्मण को कराएं भोजन

पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए वैशाख अमावस्या के दिन स्नान के बाद पितरों के नाम से ब्राह्मणों को भोजन कराएं। इसके साथ ही ब्राह्मणों को दान भी दें। मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या के दिन ब्राह्मण भोजन कराने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। पितृ जब प्रसन्न होते हैं तो अपने वंशजों पर अपार कृपा बरसाते हैं।

अमावस्या के दिन करें दान 

पितरों की कृपा पाने के लिए वैशाख अमावस्या के दिन गरीब और जरूरतमंदों को अन्न, धन और वस्त्र का दान करें। इस उपाय को करने से पूर्वज की कृपा के साथ ही पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है। 

पितरों का करें तर्पण

वैशाख अमावस्या के दिन पितरों पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण भी करें। इसके साथ ही अमावस्या के दिन कौवा और कुत्ते को खाना भी खिलाएं। मान्यता है कि अमावस्या के दिन पूर्वज धरती पर आते हैं। ऐसे में इस दिन इन कामों को करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या कब है? जानिए सही डेट और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Kedarnath Dham: केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले निकाली जाती है डोली यात्रा, जानें क्या है इसका महत्व

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें डेट और शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म