1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 19 February 2024 Ka Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

19 February 2024 Ka Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Aditya Mehrotra
 Published : Feb 18, 2024 02:00 pm IST,  Updated : Feb 18, 2024 02:00 pm IST

19 February 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 19 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें सोमवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

सोमवार का पंचांग- India TV Hindi
सोमवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Panchang 19 February 2024: 19 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है। दशमी तिथि सोमवार को सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। 19 फरवरी को सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक सवार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही सोमवार सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक मृगाशिरा नक्षत्र रहेगा , उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जाएगा। इसके आलावा 19 फरवरी को पूरा दिन पूरी रात पार कर के अगले दिन सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर बुध कुंभ राशि में गोचर करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

19 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त

  • माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि- 19 फरवरी को सुबह  8 बजकर 50 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी।
  • सवार्थसिद्धि योग- 19 फरवरी को सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक।
  • मृगाशिरा  नक्षत्र- 19 फरवरी को सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक मृगाशिरा नक्षत्र रहेगा , उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जाएगा।

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 08:22 से सुबह 09:46 तक।
  • मुंबई- सुबह 08:32 से सुबह 09:59 तक।
  • चंडीगढ़- सुबह 08:25 से सुबह 09:48 तक।
  • लखनऊ- सुबह 08:06 से सुबह 09:30 तक।
  • भोपाल- सुबह 08:17 से सुबह 09:42 तक।
  • कोलकाता- सुबह 07:33 से सुबह 08:58 तक।
  • अहमदाबाद- सुबह 08:36 से सुबह 10:01 तक।
  • चेन्नई- सुबह 07:58 से सुबह 09:27 तक। 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:57 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:14 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Weekly Horoscope 19 to 25 February 2024​: ये सप्ताह आपके लिए कितना भाग्यशाली रहेगा? जानिए मेष से लेकर मीन राशि वालों की किस्मत क्या कहती है

Jaya Ekadashi 2024: जया एकादशी पर बन रहे हैं शुभ संयोग, इस दिन रखा जाएगा व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।