Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 21 नवंबर को बन रहे कई शुभ संयोग, आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना का है खास मौका, करें ये उपाय मां लक्ष्मी की तुंरत बरसने लगेगी कृपा

21 नवंबर को बन रहे कई शुभ संयोग, आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना का है खास मौका, करें ये उपाय मां लक्ष्मी की तुंरत बरसने लगेगी कृपा

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Laveena Sharma Published : Nov 21, 2025 06:46 am IST, Updated : Nov 21, 2025 06:47 am IST

21 November 2025 Shubh Sayong, Shukrawar Upay: अगर आप अपनी धन-सम्पदा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन एक छोटा-सा मिट्टी का कलश लें और उसे चावल से भर दें। चावल के ऊपर एक रूपये का सिक्का और एक हल्दी की गांठ रखें।

shukrawar upay- India TV Hindi
Image Source : CANVA शुक्रवार के उपाय

Shukrawar Ke Upay: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। माना जाता है कि इस योग में किया गए सारे कार्य सफल होते हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग के दौरान नए कारोबार की शुरुआत करना, किसी प्रकार की शिक्षा ग्रहण करना, नई नौकरी पर जाना, गृह कार्य प्रारंभ करना जैसे कार्य करना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। अनुराधा नक्षत्र को बुद्धिमता, विवेक, शक्ति और संरक्षण की क्षमता के साथ जोड़कर देखा जाता है। साथ ही सफलता, आनन्द और सौभाग्य को इसका प्रतीक माना जाता है। अनुराधा नक्षत्र के दौरान विवाह आदि का आयोजन, यात्रा और वाहन खरीदने जैसे कार्य करना भी शुभ माना जाता है। तो ये थी चर्चा आज पड़ने वाले सर्वार्थसिद्धि योग और अनुराधा नक्षत्र के बारे में और अब बात करते है आज के उन खास उपायों के बारे में जो आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा दिला सकते हैं। 

  1. अगर आप अपने जीवन में सुख बनाये रखना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन बाजार से मां लक्ष्मी की कमल के फूल पर बैठी हुई एक तस्वीर लाएं और अपने मन्दिर में स्थापित करें। इसके बाद देवी मां को सबसे पहले पुष्प अर्पित करें। फिर धूप-दीप आदि से उनकी पूजा करें।
  2. अगर आप अपने सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन एक रुपये का सिक्का लें और उसे अपने मन्दिर में मां लक्ष्मी के आगे रख दें। अब सबसे पहले मां लक्ष्मी की उचित प्रकार से पूजा-अर्चना करें। फिर उस सिक्के की भी उसी प्रकार से पूजा करें और आज पूरे दिन उसे मन्दिर में ही रखा रहने दें। अगले दिन उस सिक्के को उठाकर एक लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें।
  3. अगर आप अपना स्वास्थ्य अच्छा बनाये रखना चाहते हैं तो उसके लिये आज के दिन आपको देवी लक्ष्मी के मन्दिर में शंख चढ़ाना चाहिए। साथ ही देवी मां को घी और मखाने का भोग लगाना चाहिए और उनके आगे हाथ जोड़कर अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये प्रार्थना करनी चाहिए।
  4. अगर आप अपनी धन-सम्पदा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन एक छोटा-सा मिट्टी का कलश लें और उसे चावल से भर दें। चावल के ऊपर एक रूपये का सिक्का और एक हल्दी की गांठ रखें। अब उस पर ढक्कन लगाकर, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर उसे किसी मन्दिर के पुजारी को दान कर दें।
  5. अगर आप किसी महत्वपूर्ण डील के लिये आज के दिन कहीं बाहर जा रहे हैं और आप उसमें अपनी सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो उसके लिये आज के दिन आपको घर से बाहर जाते समय पहले लक्ष्मी मां को प्रणाम करना चाहिए, उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। उसके बाद थोड़ा-सा दही-चीनी खाकर, पानी पीकर घर के बाहर जाना चाहिए।
  6. अगर आप अपने बिजनेस में आर्थिक रूप से लाभ पाना चाहते हैं, अपने बिजनेस को बहुत आगे तक ले जाना चाहते हैं तो आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर, आसन पर बैठकर मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है- "ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः"  आज के दिन आपको इस मंत्र का कम से कम 11 बार जाप करना चाहिए।
  7. अगर आपके बच्चों की तरक्की में आर्थिक रूप से किसी प्रकार की बाधा आ रही है और आपको किसी प्रकार की मदद नहीं मिल पा रही है तो आज के दिन हो सके तो 11 कन्याओं को घर बुलाकर खाना खिलाना चाहिए।.... अगर 11 को न खिला सकें तो 9 कन्याओं को खिलाना चाहिए।...... नहीं तो 7 कन्याओं को खिलाएं, नहीं तो 5 कन्याओं को खिलाएं। अगर वो भी न हो सके तो किसी एक कन्या को खाना खिलाएं। देखिये ये आपकी श्रद्धा पर निर्भर करता है कि आप कितनी कन्याओं को भोजन कराते हैं। भोजन कराने के बाद कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लेना न भूलें।
  8. अगर आप अपने जीवन में खुशियों का संचार करना चाहते हैं, तो उसके लिये आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद, साफ कपड़े पहनकर सबसे पहले देवी मां के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए। फिर दाहिने हाथ में फूल लेकर देवी मां के आगे रखें और उन्हीं फूलों के ऊपर एक मिट्टी के दीपक में घी डालकर, रूई की बाती लगाकर ज्योत जलाएं। साथ ही देवी मां को लाल चुनरी चढ़ाएं।
  9. अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवनसाथी की खूब तरक्की हो, उनकी सैलरी में बढ़ोतरी हो जाये, तो इसके लिये आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद देवी लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-“श्रीं ह्रीं श्रीं’ आज के दिन आपको इस मंत्र का कम से कम एक माला, यानि 108 बार जाप करना चाहिए।
  10. अगर आप जीवन में अपने आपको एक बेहतर पॉजिशन पर स्टैंड कराना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन देवी लक्ष्मी को केसर का तिलक लगाएं। साथ ही दूध-चावल की खीर बनाकर, उससे देवी मां को भोग लगाएं। बाद में प्रसाद के रूप में खीर को छोटे बच्चों में बांट दें और स्वयं भी थोड़ा-सा प्रसाद खा लें।
  11. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर की तिजोरियां हमेशा धन से भरी रहें और आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, तो इसके लिये आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद एक कटोरी में थोड़ी-सी हल्दी लेनी चाहिए और उसे पानी की सहायता से घोलना चाहिए। अब इस हल्दी से अपने घर के बाहर मेन गेट के दोनों तरफ पहले जमीन पर छोटे-छोटे पैर के चिन्ह बनाएं। फिर गेट के दोनों तरफ दिवार पर एक-एक स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और देवी लक्ष्मी का ध्यान करें।
  12. अगर आप अपने परिवार के सदस्यों की सुख-समृद्धि बरकरार रखना चाहते हैं तो आज के दिन आपको मिट्टी की लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति लेनी चाहिए और उन्हें अपने घर के ईशान कोण में, यानि उत्तर-पूर्व दिशा के कोने में एक लकड़ी की चौकी पर, किसी बर्तन में स्थापित करना चाहिए। फिर उन्हें दूध से स्नान करना चाहिए। इसके बाद शुद्ध जल से स्नान कराना चाहिए। फिर उन मूर्तियों को बर्तन में से निकालकर, कपड़े से पोंछकर अपने मन्दिर में स्थापित करें और बर्तन में पड़े पानी और दूध को पूरे घर में छिड़क दें। इसके बाद देवी मां के आगे घी का दीपक जलाएं और हाथ जोड़कर प्रणाम करें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

किस्मत वालों के हाथों में होती है ऐसी भाग्य रेखा, कम उम्र में ही बना देती है धन कुबेर, चेक करें अपना हाथ

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं सुपर कूल, अपने बिंदास अंदाज से जीत लेते हैं सभी का दिल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement