1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 22 April 2025 Ka Panchang: मंगलवार को इतने बजे से लग जाएगा धनिष्ठ नक्षत्र, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

22 April 2025 Ka Panchang: मंगलवार को इतने बजे से लग जाएगा धनिष्ठ नक्षत्र, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 21, 2025 01:34 pm IST,  Updated : Apr 21, 2025 01:34 pm IST

22 April 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 22 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें मंगलवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

मंगलवार का पंचांग - India TV Hindi
मंगलवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

22 April 2025 Ka Panchang: 22 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि मंगलवार शाम 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। 22 अप्रैल को रात 9 बजकर 13 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही मंगलवार दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा 22 अप्रैल से पंचक प्रारंभ है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

धनिष्ठा नक्षत्र

आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों की श्रेणी में से धनिष्ठा 23वां नक्षत्र है। धनिष्ठा का अर्थ होता है- सबसे धनवान। धनिष्ठा नक्षत्र को सुख-समृद्धि और मान–प्रतिष्ठा का सूचक माना जाता है। धनिष्ठा नक्षत्र व्यवहारिक कौशल और ऊर्जा से भरपूर रहता है। धनिष्ठा नक्षत्र के पहले दो चरण मकर राशि में आते हैं और आखिरी दो चरण कुंभ राशि में आते हैं। लिहाजा धनिष्ठा नक्षत्र का मकर और कुंभ राशि पर प्रभाव रहता है। इस नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं और इसका प्रतीक चिन्ह ढोल या मृदंग को माना जाता है बकि वनस्पतियों में इसका संबंध शमी के पेड़ से बताया गया है। लिहाजा जिन लोगों का जन्म धनिष्ठा नक्षत्र में हुआ हो, उन लोगों को शमी के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए की आप शमी के पेड़ को किसी प्रकार का नुकसान ना पहुंचाएं। ऐसा करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। साथ ही आपके सुख सौभाग्य में वृद्धि होगी। 

22 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त

  • वैशाख कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि- 22 अप्रैल 2025 को  शाम 6 बजकर 13 मिनट तक
  • शुभ योग- 22 अप्रैल को  रात 9 बजकर 13 मिनट तक
  • धनिष्ठा नक्षत्र- 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लग जाएगा

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर बाद 03:19 से शाम 04:57 तक
  • मुंबई- दोपहर बाद 03:48 से शाम 05:23 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:38 से शाम 05:16 तक
  • लखनऊ- दोपहर बाद 03:19 से शाम 04:57 तक
  • भोपाल- दोपहर बाद 03:31 से शाम 05:07 तक
  • कोलकाता- दोपहर 02:47 से शाम 04:23 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:50 से शाम 05:26 तक
  • चेन्नई- दोपहर बाद 03:15 से शाम 04:49 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:48 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:50 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

अप्रैल में इस दिन बनने जा रहा है पंचग्रही महासंयोग, जानिए किस राशि पर इसका क्या पड़ेगा प्रभाव

Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या के दिन करें इस चालीसा का पाठ, पितरों की मिलेगी कृपा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।