1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 23 June 2025 Ka Panchang: सोमवार के दिन है सोम प्रदोष और मासिक शिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

23 June 2025 Ka Panchang: सोमवार के दिन है सोम प्रदोष और मासिक शिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jun 22, 2025 01:53 pm IST,  Updated : Jun 23, 2025 06:25 am IST

23 June 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 23 जून 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें सोमवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

पंचांग- India TV Hindi
पंचांग Image Source : INDIA TV

23 June 2025 Ka Panchang: 23 जून को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि 23 जून की रात 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। वहीं, दोपहर 1 बजकर 17 मिनट तक धृति योग रहेगा। 23 जून को दोपहर 3 बजकर 17 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सोम प्रदोष और मासिक शिवरात्रि व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

23 जून 2025 का शुभ मुहूर्त

  • आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि- रात 10 बजकर 10 मिनट तक
  • दिन- सोमवार
  • धृति योग- दोपहर 1 बजकर 17 मिनट तक
  • कृतिका नक्षत्र- दोपहर 3 बजकर 17 मिनट तक
  • व्रत और त्योहार- सोम प्रदोष और मासशिवरात्रि व्रत
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:55 बजे से दोपहर 12:51 बजे तक 

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 07:09 से 08:54 बजे तक
  • मुंबई- सुबह 07:42 से 09:22 बजे तक
  • चंडीगढ़- सुबह 07:07 से 08:53 बजे तक
  • लखनऊ- सुबह 06:57 से 08:41 बजे तक
  • भोपाल- सुबह 07:17 से 08:59 बजे तक
  • कोलकाता- सुबह 06:35 से 08:16 बजे तक
  • अहमदाबाद- सुबह 07:37 से 09:18 बजे तक
  • चेन्नई- सुबह 07:21 से 08:57 बजे तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय का समय- सुबह 05:24 बजे
  • सूर्यास्त का समय- शाम 07:22 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।