Chandra Grahan 2026 Today Timing in Delhi, Noida, Uttar Pradesh, Bihar, Haryana Live: साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 की दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से लगना शुरू होगा और इसकी समाप्ति शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगी। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जिसका सूतक सुबह 9 बजकर 20 मिनट से लग चुका है। भारत के अधिकांश भागों से आंशिक चन्द्र ग्रहण दिखायी देगा, जबकि पश्चिमी भारत में प्रच्छाया चन्द्र ग्रहण की झलक देखने को मिलेगी। वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ भागों से पूर्ण चन्द्र ग्रहण दिखायी देगा। यहां आप जानेंगे चंद्र ग्रहण की शहर अनुसार टाइमिंग क्या रहेगी।
आज 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से लगेगा और इसका समापन शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा। वहीं आसमान में खुली आंखों से चंद्र ग्रहण का दीदार शाम 6 बजकर 26 मिनट से लेकर 6 बजकर 46 मिनट तक के बीच कर सकेंगे।
वैसे तो देश के सभी शहरों में चंद्र ग्रहण का प्रारंभ दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर हो जाएगा। लेकिन दोपहर होने के कारण इस समय चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। चंद्र ग्रहण शाम के समय कुछ देर के लिए तब दिखेगा जब चंद्रोदय हो जाएगा। आगे हम आपको शहर अनुसार चंद्र ग्रहण दिखने की टाइमिंग बताएंगे।
जी हां चंद्र ग्रहण का सूतक लग गया है। ऐसे में अब शुभ कार्यों पर रोक लग गई है। सूतक के दौरान भोजन करने की भी मनाही होती है।
बिहार में चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से लगना शुरू होगा। वहीं आप चंद्र ग्रहण के दर्शन शाम 5 बजकर 55 मिनट से कर लेकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक कर रहेंगे।
कर्नाटक में चंद्र ग्रहण का स्पर्श 3 बजकर 21 मिनट पर होगा और ग्रहण शाम 6 बजकर 32 मिनट पर दिखाई देगा। ग्रहण का समापन शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा।
आज चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से लगना शुरू होगा। ग्रहण का सूतक पहले ही 9 बजकर 20 मिनट पर लग चुका है। बता दें ये पूर्ण चंद्र ग्रहण है जो भारत के लगभग सभी भागों में दिखाई देगा।
मुंबई में चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा क्योंकि यहां चंद्रोदय होने से पहले ही ग्रहण की समाप्ति हो जाएगी। इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य नहीं है।
दादर और नागर हवेली में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसलिए वहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
प्रयागराज में चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 8 मिनट से दिखना शुरू होगा और शाम 6 बजकर 46 मिनट पर इसका समापन होगा। हालांकि ग्रहण की शुरुआत यहां सुबह 9 बजकर 21 मिनट से हो जाएगी।
चंद्र ग्रहण नोएडा में शाम 6 बजकर 26 मिनट से दिखना शुरू होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी। वहीं ग्रहण का पहला स्पर्श दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर होगा।
अहमदाबाद में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। हालांकि यहां चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से हो जाएगी।
कोलकाता में चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 43 मिनट पर दिखना शुरू होगा और इसका समापन शाम 6 बजकर 47 मिनट पर होगा। वहीं चंद्र ग्रहण का स्पर्श दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर होगा। सूतक 9 बजकर 20 मिनट से लग जाएगा।
दिल्ली में चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 26 मिनट से दिखना शुरू होगा। हालांकि ग्रहण का पहला स्पर्श दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर ही हो जाएगा।
संपादक की पसंद