1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 16 November 2025 Panchang: पंचांग से जानिए उत्पन्ना एकादशी का पारण समय और वृश्चिक संक्रांति का महा पुण्य काल मुहूर्त

16 November 2025 Panchang: पंचांग से जानिए उत्पन्ना एकादशी का पारण समय और वृश्चिक संक्रांति का महा पुण्य काल मुहूर्त

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Nov 15, 2025 12:53 pm IST,  Updated : Nov 16, 2025 06:24 am IST

16 November 2025 Panchang: 16 नवंबर को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वादशी है जिसे कृष्ण योगेश्वर द्वादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन उत्पन्ना एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। इसके अलावा इस दिन सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं इसलिए वृश्चिक संक्रांति भी मनाई जाएगी।

panchang- India TV Hindi
पंचांग 16 नवंबर 2025 Image Source : CANVA

16 November 2025 Panchang: पंचांग अनुसार 16 नवंबर 2025 का दिन बेहद खास साबित होगा क्योंकि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग रहेगा। ये दोनों ही योग शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ माने जाते हैं। इसके अलावा इस दिन वृश्चिक संक्रांति भी मनाई जाएगी। सूर्य देव दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जायेंगे। वहीं इस दिन उत्पन्ना एकादशी व्रत का पारण भी किया जाएगा। यहां आप पंचांग से जानेंगे इस दिन के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त।

वृश्चिक संक्रांति पुण्य काल (Vrischika Sankranti Punya Kaal Time 2025)

  • वृश्चिक संक्रान्ति पुण्य काल मुहूर्त - 08:02 AM से 01:45 PM
  • वृश्चिक संक्रान्ति महा पुण्य काल - 11:58 AM से 01:45 PM

उत्पन्ना एकादशी पारण मुहूर्त 2025 (Utpanna Ekadashi Paran Time 2025)

उत्पन्ना एकादशी व्रत का पारण समय दोपहर 01:10 से 03:18 बजे तक रहेगा। पारण तिथि के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय सुबह 09:09 बजे का है।

16 नवंबर 2025 शुभ मुहूर्त (16 November 2025 Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त 04:58 ए एम से 05:51 ए एम
  • प्रातः सन्ध्या 05:25 ए एम से 06:45 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
  • विजय मुहूर्त 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त 05:27 पी एम से 05:54 पी एम
  • सायाह्न सन्ध्या 05:27 पी एम से 06:47 पी एम
  • अमृत काल 07:32 पी एम से 09:18 पी एम
  • निशिता मुहूर्त 11:40 पी एम से 12:33 ए एम, नवम्बर 17
  • द्विपुष्कर योग 02:11 ए एम, नवम्बर 17 से 04:47 ए एम, नवम्बर 17
  • सर्वार्थ सिद्धि योग 06:45 ए एम से 02:11 ए एम, नवम्बर 17
  • अमृत सिद्धि योग 06:45 ए एम से 02:11 ए एम, नवम्बर 17

16 नवंबर 2025 अशुभ समय (16 November 2025 Ashubh Time)

  • राहुकाल 04:07 पी एम से 05:27 पी एम
  • यमगण्ड 12:06 पी एम से 01:26 पी एम
  • गुलिक काल 02:46 पी एम से 04:07 पी एम
  • विडाल योग 02:11 ए एम, नवम्बर 17 से 06:45 ए एम, नवम्बर 17
  • वर्ज्य 08:53 ए एम से 10:39 ए एम
  • दुर्मुहूर्त 04:01 पी एम से 04:44 पी एम
  • बाण अग्नि - 01:45 पी एम तक

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Pradosh Vrat November 2025: प्रदोष व्रत कब है 16 या 17 नवंबर? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन और जान लें इस दिन के खास उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।