1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Alphabet Astrology: इन अक्षरों से नाम शुरू होने वाले लोग पैदा होते ही साथ लाते हैं राजयोग', बिजनेस में होते हैं बहुत सफल होते हैं

Alphabet Astrology: इन अक्षरों से नाम शुरू होने वाले लोग पैदा होते ही साथ लाते हैं राजयोग', बिजनेस में होते हैं बहुत सफल होते हैं

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : May 23, 2026 04:48 pm IST,  Updated : May 23, 2026 04:48 pm IST

Alphabet Astrology: आज जानिए कि किन अक्षरों से नाम शुरू होने वाले लोग अपनी कुंडली में राजयोग लेकर पैदा होते हैं और बिजनेस की दुनिया में खूब नाम और पैसा कमाते हैं।

इन अक्षरों में है 'राजयोग' की ताकत- India TV Hindi
इन अक्षरों में है 'राजयोग' की ताकत Image Source : PEXELS

Alphabet Astrology: किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर का विशेष महत्व होता है। नाम किसी व्यक्ति कि सिर्फ पहचान नहीं बल्कि इसके पहले अक्षर में उसका स्वभाव, भविष्य और करियर से जुड़े कई गहरे राज छिपे होते हैं। ऐसे ही कुछ ऐसे खास अक्षर होते हैं जिनसे नाम शुरू होने वाले लोग बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। माना जाता है कि कहा जाता है कि ये लोग पैदा होते ही अपने साथ 'राजयोग' लेकर आते हैं और खासकर बिजनेस (Business) की दुनिया में अपना एक अलग मुकाम बनाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास अक्षरों के बारे में।

'A' अक्षर वाले लोग 

जिन लोगों का नाम  'A' अक्षर से शुरू होता है उनमें लीडरशिप की क्वालिटी बहुत अच्छी रहती है। ये अत्यंत ही साहती भी होते हैं। इन पर सूर्य का विशेष प्रभाव होता है। ये लोग किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं करते। इनके अंदर कमाल की लीडरशिप क्वालिटी होती है, जिसके दम पर ये बिजनेस में बहुत जल्दी तरक्की करते हैं और एक सफल बिजनेसमैन बनते हैं।

'K' अक्षर वाले लोग

'K' अक्षर से नाम शुरू होने वाले लोग बेहद जिद्दी, निडर और महत्वाकांक्षी स्वभाव के होते हैं। ये लोग जो एक बार ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। व्यापार के मामले में ये बहुत चतुर और दूरदर्शी होते हैं। इन्हें अच्छी तरह पता होता है कि किस डील से कैसे मुनाफा कमाना है। ये लोग पार्टनरशिप या स्वतंत्र बिजनेस में बड़ा नाम कमाते हैं। इनके जीवन में सुख-सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती। ये अपनी सुख-सुविधाओं पर खुलकर खर्च करते हैं और लग्जरी लाइफ जीते हैं।

 'M' अक्षर वाले लोग 

जिन लोगों का नाम 'M' अक्षर से शुरू होता है वे स्वाभाव से बेहद ही गंभीर, ईमानदार और अपने काम के प्रति समर्पित होते हैं। ये जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। बिजनेस में पैसा कहां लगाना है और कैसे मुनाफा कमाना है, इन्हें बहुत अच्छी तरह आता है। इनकी कुंडली का राजयोग इन्हें धन-दौलत से सराबोर रखता है।

 'R' अक्षर वाले लोग 

जिनका नाम 'R' अक्षर से शुरू होता है वे बहुत ही क्रिएटिव माइंड के होते हैं। ये लोग दुनिया से थोड़ा हटकर सोचना पसंद करते हैं। ये लोग दिखने में जितने शांत होते हैं, दिमाग से उतने ही तेज होते हैं। 'R' अक्षर वाले लोग हमेशा नए और इनोवेटिव बिजनेस आइडियाज पर काम करते हैं। इन्हें मार्केट की समझ होती है, इसलिए व्यापार में इन्हें घाटा होने की संभावना कम रहती है।

 'S' अक्षर वाले लोग

जिनका नाम  'S' अक्षर से शुरू होता है वे बहुत ही किस्मतवाले होते हैं। ये लोग अपनी बातों से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं। 'S' अक्षर से नाम शुरू होने वाले लोग बेहद बुद्धिमान होते हैं। ये लोग अपनी कड़ी मेहनत और अनोखे आइडियाज के दम पर ये जीरो से शुरुआत करके भी करोड़ों का बिजनेस खड़ा करने की ताकत रखते हैं। वहीं रिस्क लेना इनकी सबसे बड़ी खूबी होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Alphabet Astrology: इस अक्षर के नाम वाले लोग होते हैं भाग्यशाली, खूब कमाते हैं दौलत-शोहरत, अपनी शर्तों पर जीते हैं जिंदगी

Alphabet Astrology: इन अक्षरों के नाम वाली लड़कियां होती हैं बेहद लकी, शादी के बाद चमका देती हैं पति का भाग्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।