1. Hindi News
  2. धर्म
  3. एंजेल नंबर्स क्या है, बार-बार इनके दिखने के पीछे क्या है आध्यात्मिक संकेत? जानें मतलब

एंजेल नंबर्स क्या है, बार-बार इनके दिखने के पीछे क्या है आध्यात्मिक संकेत? जानें मतलब

 Written By: Arti Azad
 Published : Sep 18, 2026 07:56 pm IST,  Updated : Sep 18, 2026 07:56 pm IST

अगर कोई खास नंबर आपको बार-बार दिखाई दे रहा है, तो आध्यात्मिक मान्यताओं में ऐसे नंबर्स को एंजेल नंबर कहते हैं। माना जाता है कि अलग-अलग एंजेल नंबर जीवन से जुड़े अलग संकेत देते हैं। जानिए अलग-अलग एंजेल नंबरों से जुड़ी मान्यताएं क्या कहती हैं।

angel number- India TV Hindi
एंजेल नंबर्स दिखने के क्या है मायने Image Source : PINTEREST

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि अचानक घड़ी पर नजर गई और 11:11 बज रहे हों? या फिर गाड़ी के नंबर, मोबाइल नंबर और बिल में 444, 555 या 777 जैसे अंक बार-बार दिखाई दें? एक-दो बार ऐसा होना सामान्य लग सकता है, लेकिन जब लगातार ऐसा होने लगे, तो उसके पीछे का मतलब जानने की उत्सुकता बढ़ जाती है। आध्यात्मिक मान्यताओं में ऐसे नंबरों को एंजेल नंबर्स कहा जाता है और इनके अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं।

क्या होते हैं एंजेल नंबर्स?

एंजेल नंबर ऐसे नंबरों या नंबर पैटर्न को कहा जाता है, जो किसी व्यक्ति को बार-बार दिखाई देते हैं। जैसे घड़ी में 11:11, 1:11 या किसी गाड़ी के नंबर में 444 दिखना। आध्यात्मिक मान्यता के अनुसार, इन अंकों के जरिए ब्रह्मांड या दैवीय शक्तियां कोई संकेत दे सकती हैं। इसी के साथ जानिए मूलांक 1 वाले कैसे होते हैं

एंजेल नंबर्स को लेकर हैं अलग-अलग आध्यात्मिक मान्यताएं

सबसे चर्चित एंजेल नंबर: 111 और 11:11 सबसे चर्चित एंजेल नंबरों में माने जाते हैं। इन्हें अक्सर नई शुरुआत से जोड़कर देखा जाता है। इस नंबर का बार-बार दिखना जीवन में किसी नए अध्याय की शुरुआत या मन की इच्छाओं पर ध्यान देने का संकेत माना जाता है।

222 का मतलब:222 या 2:22 नंबर को भरोसे, संतुलन और सामंजस्य से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि अगर यह नंबर बार-बार नजर आए, तो व्यक्ति को अपने फैसलों और जीवन की प्रक्रिया पर भरोसा बनाए रखना चाहिए।

सुरक्षा का संकेत: 444 को आध्यात्मिक दुनिया में सुरक्षा और स्थिरता से जुड़ा माना जाता है। इसे देखकर घबराने की जरूरत नहीं मानी जाती। मान्यता है कि यह नंबर मुश्किल समय में संरक्षण और जीवन में स्थिरता बने रहने का संकेत देता है।

बड़ा बदलाव: 555 को जीवन में आने वाले बड़े बदलाव और महत्वपूर्ण मोड़ से जोड़कर देखा जाता है। आध्यात्मिक मान्यता के अनुसार, यह नंबर तब दिखाई दे सकता है जब जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन होने वाला हो।

सौभाग्य के संकेत: 777 या 7171 को सौभाग्य और आध्यात्मिक जागरूकता से जोड़ा जाता है। वहीं 888 को सफलता, धन, आय और आर्थिक समृद्धि का संकेत माना जाता है। खासतौर पर वित्तीय मामलों से जुड़े लोग इसे सकारात्मक संकेत के रूप में देखते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: आर्थिक लाभ और करियर में उन्नति के लिए घर में रखें 5 चीजें, वास्तु में माना गया है इन्हें बेहद शुभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।