1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सप्ताह में किस दिन क्या खरीदना शुभ, क्या खरीदने से बचें? जानें दिनवार खरीदारी के ज्योतिषीय नियम

सप्ताह में किस दिन क्या खरीदना शुभ, क्या खरीदने से बचें? जानें दिनवार खरीदारी के ज्योतिषीय नियम

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Nov 22, 2025 08:01 am IST,  Updated : Nov 23, 2025 01:13 pm IST

Astrological Rules Day-wise Shopping: ज्योतिष के अनुसार सप्ताह के सातों दिनों का अलग-अलग वस्तुओं से विशेष संबंध है। सोमवार से रविवार तक किस दिन क्या खरीदना शुभ है और किन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। यह जानकर आप अपनी खरीदारी को ज्यादा फायदेमंद बना सकते हैं।

Shopping Astro Rules- India TV Hindi
दिन के हिसाब से खरीददारी Image Source : FREEPIK

What is Auspicious to Buy on Which Day: सनातन परंपरा में हर काम को शुभ मुहूर्त और शुभ दिन देखकर करने की प्रथा है। माना जाता है कि सही दिन पर किए गए कार्य न केवल सफल होते हैं, बल्कि कई गुना अधिक लाभ भी देते हैं। खरीदारी भी इनमें से एक है। ज्योतिष के अनुसार सप्ताह के अलग-अलग दिन अलग-अलग चीजें खरीदने के लिए शुभ माने जाते हैं। वहीं, कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं जिन्हें खास दिनों में नहीं खरीदना चाहिए। चलिए जानते हैं कि सप्ताह के कौन से दिन क्या खरीदना चाहिए और किस चीज को खरीदने से परहेज करना चाहिए।

सोमवार: सफेद चीजें खरीदने का शुभ दिन

सोमवार भगवान शिव और चंद्र देव को समर्पित है। इस दिन सफेद रंग से जुड़ी चीजें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। जैसे चावल, चांदी, दूध, सफेद मिठाई आदि। मान्यता है कि इससे चंद्रमा बलवान होता है और घर में शांति और मानसिक सुख बढ़ता है। हालांकि, इस दिन इलेक्ट्रॉनिक और स्टेशनरी सामान लेने से बचना चाहिए।

मंगलवार: भूमि-भवन की खरीद का श्रेष्ठ समय

मंगलवार हनुमान जी और मंगल देवता का दिन है, जो भूमि और संपत्ति के कारक माने जाते हैं। इस दिन भूमि, फ्लैट या भवन खरीदना बहुत शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि मंगलवार को कर्ज चुकाने से ऋण जल्दी समाप्त होता है। लेकिन लकड़ी, चमड़े और दूध से जुड़ी चीजें इस दिन खरीदना शुभ नहीं माना जाता।

बुधवार: स्टेशनरी और हरी वस्तुएं खरीदें

बुधवार बुध ग्रह और भगवान गणेश जी का दिन माना जाता है। इस दिन स्टेशनरी, पेन, कॉपी, किताब, खेल का सामान, साज-सज्जा से जुड़ी चीजें और हरी सब्जियां खरीदना शुभ फल देता है। हालांकि, दवाई, चावल, मिट्टी का तेल और बर्तन खरीदने से बचना चाहिए।

गुरुवार: इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ दिन

गुरुवार बृहस्पति और भगवान विष्णु का दिन है। इस दिन अगर आप कोई प्रॉपर्टी, भूमि या फ्लैट खरीदना चाहते हैं, तो यह बहुत ही उचित समय माना जाता है। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना भी इस दिन लाभदायक होता है। लेकिन गुरुवार को चश्मा और धारदार वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए।

शुक्रवार: साज-सज्जा और सौंदर्य से जुड़ी चीजें

शुक्रवार सौंदर्य, वैभव और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक शुक्र देवता का दिन है। इसलिए इस दिन कपड़े, शृंगार, कॉस्मेटिक्स, आभूषण जैसी चीजें खरीदना शुभ फल देता है। लेकिन पूजा-पाठ से जुड़ी वस्तुएं इस दिन नहीं लेनी चाहिए।

शनिवार: घरेलू सामान और अनाज खरीदना शुभ

शनिवार शनि देव को समर्पित है। इस दिन झाड़ू, अनाज, घी, मसाले और घरेलू सामान खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन तेल, नमक, लोहा और चमड़े की चीजें खरीदने से बचना चाहिए।

रविवार: वाहन-फर्नीचर खरीदें, पर लोहे की चीजें नहीं

रविवार सूर्यदेव का दिन है। इस दिन लाल रंग की वस्तुएं, गेहूं, वाहन और फर्नीचर खरीदना अच्छा माना जाता है। इससे आपका सौभाग्य बढ़ता है। लेकिन लोहा और उससे बनी चीजें खरीदने की मनाही मानी जाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:  घर में चूहों की भरमार अनहोनी का इशारा; बढ़ेगा कर्ज और बिगड़ेंगे रिश्ते, शत्रुओं के सक्रिय होने का है अशुभ संकेत!

अगर टूट गई हैं घर में रखी ये चीजें, तो फौरन कर दें बाहर, वरना खुद ही दुर्भाग्य को घर ले आएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।