1. Hindi News
  2. धर्म
  3. दीपावली से 7 दिन पहले इस शुभ नक्षत्र में खरीद लें सोना-चांदी, घर में आएगी बरकत, सुधरेगी आर्थिक स्थिति

दीपावली से 7 दिन पहले इस शुभ नक्षत्र में खरीद लें सोना-चांदी, घर में आएगी बरकत, सुधरेगी आर्थिक स्थिति

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 05, 2024 10:00 pm IST,  Updated : Oct 05, 2024 10:00 pm IST

साल 2024 में दीपावली से पहले शुभ योग बनने जा रहा है। इस दौरान सोना-चांदी खरीदने से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।

Pushya Nakshatra- India TV Hindi
दीपावली से पहले खरीदारी का शुभ मुहूर्त Image Source : SOCIAL

हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने के लिए सही मुहूर्त का चुनाव किया जाता है। यह मुहूर्त ग्रह-नक्षत्र, वार, माह आदि को ध्यान में रखकर चुना जाता है। सही मुहूर्त में अगर आप कोई कार्य करते हैं तो उससे आपको जीवन में बरकत आती है। इसी तरह सोने-चांदी जैसे आभूषणों को खरीदने के लिए भी हिंदू धर्म में विशेष मुहूर्त और दिन बताए गए हैं, इनमें सोना चांदी खरीदने से आपको आपको आर्थिक लाभ होता है और जीवन में धन धान्य की प्राप्ति होती है। दीपावली से 7 दिन पहले भी एक ऐसा नक्षत्र लगने जा रहा है जिसमें स्वर्ण और रजत को खरीदने से आपको कई लाभ जीवन में प्राप्त हो सकते हैं। यह नक्षत्र कब से कब तक रहेगा और इस दिन खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त कब होगा आइए जानते हैं। 

इस दिन रहेगा पुष्य नाम का शुभ मुहूर्त 

ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को अतिशुभ माना जाता है। दीपावली से 7 दिन पहले 24 अक्तूबर को गुरुवार के दिन यह नक्षत्र रहेगा। जब भी गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र होता है तो इसे गुरु पुष्य की संज्ञा दी जाती है। इस दिन सोना-चांदी और अचल संपत्ति खरीदने से बहुत लाभ मिलता है। माना जाता है कि, इस नक्षत्र में आप जो भी चीज खरीदते हैं वो बरकत देती है। उससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है और पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहता है। 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र सुबह 11 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन 25 अक्टूबर को दिन में लगभग 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।

इसलिए आप गुरुवार 24 अक्टूबर को सुबह 11:45 से खरीदारी शुरू कर सकते हैं और अगले दिन भी दोपहर तक खरीदारी करना शुभ माना जाएगा। हालांकि अगर आप जमीन या किसी भी तरह की अचल संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो, उसके लिए गुरुवार का दिन ही ज्यादा शुभ माना जाएगा। 

पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए

जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि, पुष्य नक्षत्र को खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन क्या-क्या चीजें खरीदना इस दिन अच्छा रहेगा है, आइए अब इसके बारे में जानते हैं। पुष्य नक्षत्र में सोना-चांदी के अलावा आप जमीन, मकान, हीरा, वाहन, सफाई का सामान, फ्रिज, टीवी, कंप्यूटर आदि खरीद सकते हैं। इस दिन खरीदी गई चीजें बरकत देने वाली मानी जाती हैं, यानि उनसे आपको मुनाफा ही मिलता है। इसी वजह से इस नक्षत्र में खरीदारी करने की सलाह दी जाती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

शनि 27 दिसंबर 2024 तक रहेंगे राहु के नक्षत्र में, जान लें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

शनि का अक्टबूर के पहले हफ्ते में हुआ नक्षत्र परिवर्तन, अब दिसंबर तक इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।