1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सावन खत्म होने से पहले घर लें आएं इन 5 वस्तुओं में से कोई 1, भोलेनाथ धन-धान्य से भर देंगे झोली

सावन खत्म होने से पहले घर लें आएं इन 5 वस्तुओं में से कोई 1, भोलेनाथ धन-धान्य से भर देंगे झोली

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 04, 2025 12:28 pm IST,  Updated : Aug 04, 2025 12:28 pm IST

सावन का महीना भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस महीने में आपको क्या चीजें घर लाकर भोलेनाथ की असीम कृपा प्राप्त हो सकती है, आइए जानते हैं।

Sawan 2025- India TV Hindi
सावन 2025 Image Source : FREEPIK

सावन का पवित्र महीना 9 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन समाप्त हो जाएगा। शिव भक्तों के लिए यह महीना बेहद खास होता है। इस दौरान शिव जी की आराधना के साथ ही आध्यात्मिक गतिविधियां जैसे- योग, ध्यान, तंत्र-मंत्र साधना भी भक्त करते हैं। साथ ही सावन के महीने में शिव जी से जुड़ी कुछ चीजों को घर लाना भी बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप भी शिव जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो सावन की समाप्ति से पहले क्या चीजें आपको घर लानी चाहिए, आइए जानते हैं।

सावन में भस्म लाएं घर 

भगवान शिव को भस्म बेहद प्रिय है। भस्म को वैराग्य और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए किसी शिव मंदिर से अगर आप सावन के दौरान भस्म लाएं और इसे अपने घर में रख लें तो आपको भी सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति जीवन में होती है। साथ ही भस्म को घर में रखने से भगवान शिव का आशीर्वाद भी आपको मिलता है। 

नया जल पात्र लाएं घर  

सावन के पवित्र महीने में आपको शिवलिंग पर जल अर्पित करने के लिए एक नया पात्र घर लाना चाहिए। आप पीतल, तांबे या फिर चांदी का पात्र भी घर ला सकते हैं। सावन में लाए गए इस पात्र से अगर आप शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं तो भोलेनाथ प्रसन्न होकर आपकी झोली धन-धान्य से भर देते हैं। 

रुद्राक्ष घर लाने से मिलेगी मानसिक शांति

सावन के महीने में अगर आप रुद्राक्ष घर लाते हैं तो आध्यात्मिक बल आपको प्राप्त होता है। साथ ही सावन में रुद्राक्ष घर लाने से घर के लोगों के बीच सामंजस्य बनता है और मानसिक रूप से सबका विकास होता है। इसके साथ ही परिवार के लोगों को रोगों से मुक्ति भी घर में रुद्राक्ष रखने से मिलती है। 

महामृत्युंजय यंत्र

सावन के महीने में महामृत्युंजय यंत्र को घर लाने से दुर्भाग्य का नाश होता है और वास्तु दोष से भी आपको मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही इस यंत्र को घर में स्थापित करने से भोलेनाथ हमेशा आपकी सुरक्षा करते हैं। 

सावन में घर लाएं डमरू

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार डमरू को ब्रह्मांडीय ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। सावन में भगवान शिव के इस यंत्र को घर लाने से नकारात्मकता का नाश हो जाता है। डमरू को घर में रखने से घर में धन-संपदा बनी रहती है और साथ ही वास्तु के कई दोषों का भी अंत होता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Raksha Bandhan 2025: रक्षा बंधन तो आप धूमधाम से मनाते हैं, पर क्या इस त्योहार की ये बात जानते हैं?

अमीर लोग घर की दक्षिण दिशा में जरूर लगाते हैं ये खास तस्वीर तभी तो खूब चमकता है कारोबार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।