Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आज 22 जनवरी 2024 को सफलता पूर्वक पूर्ण हो चुकी है। अयोध्या नगरी आज विश्व पटल पर अपनी संस्कृति का परिचय दे रही है। सभी राम भक्त अब अयोध्या आने के लिए व्याकुल हो रहे होंगे। अयोध्या में अगर आप भगवान राम के मंदिर में आकर उनके दर्शन करना चाहते हैं और अयोध्या आने का आपने मन बना लिया है। तो आपको बता दें कि अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए आने वाले दर्शनार्थियों के लिए रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से कुछ फ्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। अयोध्या रामलला के दर्शन करने से पहले जान लीजिए फ्री में मिलने वाली उन सुविधाओं के बारे में।
अयोध्या में अगर आप राम मंदिर आकर प्रभु के दर्शन करना चाहते हैं तो उसके दो मुख्य मार्ग हैं। पहला मार्ग है भक्ति पथ और दूसरा है राम पथ मार्ग। भक्ति पथ मार्ग से आने पर आपको रास्ते में हनुमान गढ़ी, दशरथ महल, राज द्वार मंदिर दिख जाएंगे। वहीं राम पथ मार्ग सीधा रास्ता राम मंदिर की ओर ले जाता है। राम पथ मार्ग पर लगभग 500 मीटर चलना पड़ेगा उसके बाद आपको रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-
भगवान राम के जन्म के लिए अयोध्या में नहीं, बल्कि यहां कराया था राजा दशरथ ने पुत्र कामेष्टि यज्ञ
संपादक की पसंद