1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी के दिन ये 5 गलतियां करना पड़ेगा भारी, मां सरस्वती की कृपा से रह जाएंगे वंचित

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी के दिन ये 5 गलतियां करना पड़ेगा भारी, मां सरस्वती की कृपा से रह जाएंगे वंचित

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 30, 2025 07:53 am IST,  Updated : Jan 30, 2025 07:53 am IST

Basant Panchami 2025:बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिनको करने से आपको बचना चाहिए।

Basant Panchmi 2025- India TV Hindi
बसंत पंचमी 2025 Image Source : FILE

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी का त्योहार 2 फरवरी, रविवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन ज्ञान, कला, संगीत की देवी माँ सरस्वती की पूजा की जाती है। बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की आराधना करने से आपके जीवन के कष्टों से भी आपको मुक्ति मिलती है। खासकर विद्यार्थियों के लिए इस दिन को बेहद खास माना जाता है। बसंत पंचमी के शुभ दिन पर आपको कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिनको करने से बचना चाहिए, इन कार्यों को करने से माता सरस्वती की कृपा से आप वंचित रह सकते हैं।

विद्या अध्ययन की सामग्रियों और पुस्तकों का अपमान न करें

माता सरस्वती को ज्ञान की देवी माना जाता है। ऐसे में गलती से भी बसंत पंचमी के दिन विद्या अध्ययन से जुड़ी चीजों का आपको अपमान नहीं करना चाहिए। इस दिन पुस्तकों पर पैर न लगाएँ, उन्हें अव्यवस्थित न रखें और ना ही पुस्तक आदि को बेचें। ऐसा करने से माता सरस्वती नाराज होती हैं। 

न पहलें इस रंग के वस्त्र

बसंत पंचमी का प्रतीक रंग पीला माना जाता है। इसलिए इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने को बेहद शुभ माना गया है। पीला रंग पहनक समृद्धि, ज्ञान और ऊर्जा की प्राप्ति होती है। वहीं इस दिन काले या गहरे रंग के कपड़े पहनना शुभ नहीं माना जाता, काले कपड़े नकारात्मक ऊर्जा का कारक माने जाते हैं। इसलिए बसंत पंचमी पर गलती से भी काले रंग के कपड़े न पहनें।

पेड़-पौधों को न पहुंचाएं नुकसान 

बसंत पंचमी के दिन विशेष रूप से प्रकृति की पूजा भी की जाती है, क्योंकि इस दिन के बाद ही बसंत ऋतु का आगमन होता है। इसलिए बसंत पंचमी के दिन पेड़-पौधों को काटना या नुकसान पहुंचाना अशुभ माना गया है। पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति नहीं होती।

अपशब्द और नकारात्मक विचार

बसंत पंचमी के दिन आपको नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए। इस दिन किसी के साथ भी गलत व्यवहार न करें, अपशब्दों का प्रयोग करने से बचें। मां सरस्वती वाणी की देवी हैं, इसलिए इस दिन अपनी वाणी को नियंत्रण में रखें और सकारात्मक विचार बनाएं रखें।

अशुद्धता से बचें 

बसंत पंचमी के दिन आपको अशुद्ध नहीं रहना चाहिए। इस दिन स्नान-ध्यान करें और घर में भी स्वच्छता बनाए रखें। इसके साथ ही मांसाहार, नशा और अनैतिक आचरण करने से भी इस दिन आपको बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो माता सरस्वती का आशीर्वाद आपको प्राप्त नहीं होता। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा के लिए इतनी देर ही मिलेगा शुभ मुहूर्त, यहां जानें डेट, टाइमिंग और मंत्र

Maha Kumbh: अपनी मां से मिलने से पहले नागा साधु करते हैं 21 श्रृंगार, जानें क्या हैं उनके नाम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।