1. Hindi News
  2. धर्म
  3. रोहिणी नक्षत्र में हुआ था कान्हा का जन्म, जानिए इस शक्तिशाली नक्षत्र का महत्व और इसमें जन्मे लोगों की चमत्कारी खूबियां

रोहिणी नक्षत्र में हुआ था कान्हा का जन्म, जानिए इस शक्तिशाली नक्षत्र का महत्व और इसमें जन्मे लोगों की चमत्कारी खूबियां

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Sep 02, 2026 01:19 pm IST,  Updated : Sep 02, 2026 01:19 pm IST

रोहिणी नक्षत्र में जन्मे जातक देखने में बहुत आकर्षक, बुद्धिमान, कला प्रेमी और मिलनसार स्वभाव के होते हैं। इनमें एक अलग ही सम्मोहन होता है, जो लोगों को इनकी तरफ खींचता है।

rohini nakshatra- India TV Hindi
इस खास नक्षत्र में हुआ था भगवान कृष्ण का जन्म, आकर्षक, कला प्रेमी और भाग्यशाली होते हैं इस नक्षत्र में जन्मे लोग Image Source : INDIA TV

आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में रोहिणी नक्षत्र को अत्यंत सुंदर, महत्वपूर्ण और प्रभावशाली माना गया है, इसलिए इसे नक्षत्रों में एक विशेष स्थान प्राप्त है। ये नक्षत्र इसलिए भी खास है क्योंकि इसी नक्षत्र में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। यह नक्षत्र पूरी तरह वृषभ राशि के अंतर्गत आता है और इसके स्वामी चंद्र देव हैं। इस नक्षत्र का मुख्य प्रतीक चिन्ह बैलगाड़ी या रथ है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यह नक्षत्र चंद्र देव का भी बेहद प्रिय है क्योंकि चंद्र देव की 27 पत्नियों में से देवी रोहिणी ही उनकी सबसे प्रिय और सुंदर पत्नी थीं। इसी कारण से इस नक्षत्र में जन्मे लोग भी सुंदर और आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। जानिए रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों की खास खूबियां।

रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों की खूबियां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों का जन्म रोहिणी नक्षत्र में होता है, उन पर भगवान कृष्ण और चंद्र देव की विशेष कृपा मानी जाती है। चलिए जानते हैं ऐसे लोगों में क्या-क्या खूबी देखने को मिलती हैं:

  • धर्म-ज्योतिष अनुसार, रोहिणी नक्षत्र के जातक देखने में बहुत आकर्षक, कला प्रेमी, मिलनसार स्वभाव के और अत्यंत ही बुद्धिमान होते हैं। इनकी वाणी भी काफी मधुर होती है जिस वजह से हर कोई इनकी तरफ खींचा चला आता है।
  • इस नक्षत्र में जन्मे लोग कला, लेखन, संगीत, नृत्य या अभिनय के क्षेत्र में बहुत नाम कमाते हैं।
  • इस नक्षत्र में जन्मे लोगों की बोली काफी मीठी होती है। जिस तरह से कान्हा अपनी मधुर वाणी से सबका दिल जीत लेते थे, वैसी ही रोहिणी नक्षत्र में जन्मे जातक भी अपने बोलने के अंदाज से सभी को अपना दीवाना बना देते हैं।
  • इस नक्षत्र में जन्मे लोग दिल से काफी कोमल और भावुक होते हैं। दूसरों की मदद के लिए तुरंत तैयार हो जाते हैं।
  • इस नक्षत्र में जन्मे लोग मेहनती और महत्वाकांक्षी होते हैं। ये जो ठान लेते हैं उसे पाकर ही दम लेते हैं।
  • इन लोगों को सुंदरता और साफ-सफाई काफी ज्यादा पसंद होती है।
  • रोहिणी नक्षत्र संपन्नता का प्रतीक है, इसलिए इस नक्षत्र में जन्मे लोगों को जीवन में सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होने के आसार रहते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को चुपचाप अर्पित कर दें ये 5 चीजें, खींची चली आएगी सुख-समृद्धि, पहले ही कर लें खरीदारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।