1. Hindi News
  2. धर्म
  3. जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को चुपचाप अर्पित कर दें ये 5 चीजें, खींची चली आएगी सुख-समृद्धि, पहले ही कर लें खरीदारी

जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को चुपचाप अर्पित कर दें ये 5 चीजें, खींची चली आएगी सुख-समृद्धि, पहले ही कर लें खरीदारी

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Sep 02, 2026 12:28 pm IST,  Updated : Sep 02, 2026 12:29 pm IST

जन्माष्टमी का त्योहार आने वाला है। इस दिन लोग भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए उन्हें तरह-तरह के भोग लगाते हैं, व्रत रखते हैं और कान्हा की विधि विधान पूजा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 5 ऐसी चीजें हैं जिनसें श्रीकृष्ण शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं और अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। जानिए ये कौन सी चीजें हैं।

जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को जरूर अर्पित करें ये 5 चीजें- India TV Hindi
जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को जरूर अर्पित करें ये 5 चीजें Image Source : INDIA TV

जन्माष्टमी का पावन पर्व इस साल 4 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन श्रद्धालु शुभ मुहूर्त में बाल गोपाल की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और मिलकर भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव मनाते हैं। कहते हैं जो भी श्रद्धालु जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की सच्चे मन से आराधना करता है उसके जीवन के सारे दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों में कुछ ऐसी खास चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। चलिए जानते हैं ये कौन सी चीजें हैं।

1. चांदी की बांसुरी

जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को बांसुरी जरूर अर्पित करें। अगर संभव हो तो इस शुभ अवसर पर कान्हा को चांदी की छोटी सी बांसुरी जरूर चढ़ाएं। बांसुरी अर्पित करते समय कान्हा से अपनी मनोकामना मांगें। इसके बाद यह बांसुरी घर के मंदिर में ही या अपनी तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

2. पीले वस्त्र  

भगवान श्रीकृष्ण को पीतांबर धारी कहा जाता है। कहते हैं पीला रंग उन्हें अति प्रिय है, इसलिए जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कान्हा को पीले रंग की पोशाक जरूर पहनाएं। इससे बाल गोपाल की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

3. वैजयंती माला

जन्माष्टमी पर या इससे पहले भगवान कृष्ण के लिए वैजयंती माला जरूर खरीदें। फिर जन्माष्टमी की पूजा के दिन यह माला उन्हें पहनाएं। ऐसा माना जाता है कि श्रीकृष्ण को वैजयंती माला अर्पित करने से कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है और अटके हुए काम बनने शुरू हो जाते हैं।

4. मोर पंख

मोर पंख भगवान कृष्ण का बेहद प्रिय माना जाता है। इसी कारण से जन्माष्टमी के दिन इसे भगवान को अर्पित करने का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में जन्माष्टमी पर कान्हा के मुकुट पर मोर पंख जरूर सजाएं। 

5. शंख 

जन्माष्टमी के दिन घर में एक नया दक्षिणावर्ती शंख लाना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं इस शुभ दिन पर इस शंख में गंगाजल भरकर भगवान कृष्ण का अभिषेक करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

7 सितंबर से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, चंद्र-गुरु की युति से बनेगा शक्तिशाली गजकेसरी योग, धन लाभ होने के प्रबल योग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।