1. Hindi News
  2. धर्म
  3. गुरु 20 अगस्त को मृगशिरा नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, नवंबर तक इन 3 राशियों को होगा फायदा, बनेगी हर बिगड़ी बात

गुरु 20 अगस्त को मृगशिरा नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, नवंबर तक इन 3 राशियों को होगा फायदा, बनेगी हर बिगड़ी बात

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 13, 2024 12:24 pm IST,  Updated : Aug 13, 2024 12:24 pm IST

गुरु 20 अगस्त को मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के नक्षत्र परिवर्तन का किन राशियों को लाभ होगा आइए जानते हैं।

गुरु नक्षत्र परिवर्तन 2024- India TV Hindi
गुरु नक्षत्र परिवर्तन 2024 Image Source : FILE IMAGE

ज्योतिष में गुरु को शुभ ग्रह की संज्ञा दी गई है। यह एक ऐसा ग्रह है जो आपको सुख-समृद्धि, सौभाग्य और ज्ञान प्रदान करता है, इसलिए इस ग्रह की स्थिति को कुंडली में देखना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जब भी गुरु राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है। साल 2024 में 20 अगस्त को गुरु ग्रह मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं, और 28 अगस्त तक इस नक्षत्र में रहेंगे। गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशियों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकते हैं, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

मिथुन राशि 

मृगशिरा नक्षत्र में गुरु का प्रवेश करना आपको लाभ प्रदान करेगा। इस दौरान आपके बिगड़ते काम भी बनने लगेंगे, करियर के क्षेत्र में नई उपलब्धियां इस राशि के जातक पा सकते हैं। जो लोग अपना कारोबार शुरू करने का विचार बना रहे थे उन्हें भी सफलता इस दौरान मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में बड़े भाई-बहनों से आपके संबंध सुधरेंगे और उनके जरिए कोई सुखद समाचार भी आपको प्राप्त हो सकता है। आप इस दौरान अपने कार्यों को समय से पहले पूरा कर सकते हैं। कम मेहनत करके भी इस राशि के जातकों को बड़ी सफलता प्राप्त होने के योग हैं। आप कुछ ऐसा कार्य कर सकते हैं जिससे माता-पिता को आप पर गर्व होगा। 

सिंह राशि
गुरु आपकी राशि के स्वामी सूर्य के मित्र हैं, ऐसे में गुरु का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए खास रह सकता है। 20 अगस्त के बाद भाग्य का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। धन कमाने के नए-नए स्रोत आपको प्राप्त हो सकते हैं, साथ ही संचित धन में भी इस दौरान वृद्धि होगी। करियर क्षेत्र में नए अवसर आपको मिल सकते हैं। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रुचि बढ़ेगी, आप धार्मिक यात्रा पर अपने घर के लोगों के साथ जाने का प्लान भी बना सकते हैं। पिता के द्वारा इस राशि के लोग लाभ पाएंगे, कुछ जातक अपने पैतृक कारोबार को आगे बढ़ा सकते हैं। 

धनु राशि  
गुरु आपकी ही राशि के स्वामी हैं। नक्षत्र परिवर्तन के बाद गुरु आपके जीवन में भी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इस राशि के कुछ जातकों का विवाह अगस्त से नवंबर के बीच हो सकता है, वहीं नव विवाहित लोगों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। करियर के लिहाज से भी यह समय अच्छा रहेगा। आपने बीते समय में जो कठिन परिश्रम किया है उसका अनुकूल परिणाम आपको मिल सकता है। धनु राशि के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां पाएंगे, आपको स्कूल या कॉलेज में सम्मानित किया जा सकता है। बेवजह की उलझनें इस दौरान दूर होंगी और सही फैसले आपको ले पाएंगे। कारोबार करने वाले इस राशि के लोगों को भी फायदा मिल सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Raksha Bandhan 2024: सावन सोमवार के साथ रक्षाबंधन पर हैं ये 4 शुभ योग, जान लें राखी बांधने के लिए सही समय कब रहेगा

Putrada Ekadashi 2024: संतान प्राप्ति के लिए इस दिन रखा जाएगा पुत्रदा एकादशी का व्रत, जान लीजिए पूजा सहित पारण का सही मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।