1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Gochar 2025 and Horoscope: बुध का गोचर इन राशियों को दिलाएगा बंपर धन का लाभ, इन जातकों को झेलनी पड़ेगी परेशानी, जानें अपनी राशि का हाल

Budh Gochar 2025 and Horoscope: बुध का गोचर इन राशियों को दिलाएगा बंपर धन का लाभ, इन जातकों को झेलनी पड़ेगी परेशानी, जानें अपनी राशि का हाल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : May 05, 2025 02:56 pm IST,  Updated : May 05, 2025 02:56 pm IST

Mercury Transit 2025: 6 मई को बुध मेष राशि में गोचर करने वाले हैं। बुध का यह गोचर इन राशियों के लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। वहीं इन राशियों की दिक्कतें बढ़ने वाली है। तो यहां जानिए बुध गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

बुध गोचर 2025- India TV Hindi
बुध गोचर 2025 Image Source : FILE IMAGE

Budh Gochar In Mesh Rashi: 6 मई को पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 6 पर बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे। बुध 23 मई की दोपहर 1 बजे तक मेष राशि में ही गोचर करते रहेंगे, उसके बाद वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। भारतीय ज्योतिष के अनुसार बुध ज्योतिष विद्या, शिल्प, कम्प्यूटर, वाणिज्य और चतुर्थ और दशम स्थान के कारक है। ये बुद्धि और वाणी के देवता हैं। इनका सीधा प्रभाव दिमाग से मेहनत वाले कार्यों पर पड़ता है और शरीर में मुख्य रूप से गले और कंधों पर इसका प्रभाव रहता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि इस दौरान बुध आपके किस स्थान पर गोचर करेंगे और उस स्थिति में आपको क्या उपाय करने चाहिए।

मेष राशि 

बुध आपके लग्न यानि पहले स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के पहले स्थान का संबंध हमारे शरीर और मुख से होता है। बुध के इस गोचर से आपको राजा के समान सुख प्राप्त होगा। आपके पास भौतिक

सुखसुविधाएं बनी रहेंगी। साथ ही जीवन में आपको भरपूर यशसम्मान मिलेगा। इसके अलावा जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे और पैसों के मामले में आपको किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। 23 मई तक इस राशि की महिलाओं के लिए भी स्थिति अच्छी रहेगी। आपको करियर में लाभ की प्राप्ति होगी। लिहाजा 23 मई तक बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए आपको हरे रंग के कपड़े पहनना अवॉयड करना चाहिए। साथ ही जितना हो सके, हरे रंग की चीज़ों का दान करना चाहिए। 

वृष राशि 

बुध आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के बारहवें स्थान का संबंध हमारे व्यय और शैया सुख से होता है। बुध के इस गोचर से आपको धन लाभ होगा। 23 मई तक आप अपनी सुख-सुविधाओं को
बढ़ाने पर अधिक ध्यान देंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। बहन, बुआ और मौसी के साथ खासतौर पर आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। इस दौरान आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। जीवनसाथी से आपको सुख की प्राप्ति होगी। लिहाजा 23 मई तक बुध के शुभ फलों को बनाये रखने के लिए मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करें। 

मिथुन राशि 

बुध आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के ग्यारहवें स्थान का संबंध हमारे आय और इच्छाओं की पूर्ति से होता है। बुध के इस गोचर से 23 मई तक आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। पैसों के
मामले में आपको अपनी मेहनत के बल पर लाभ होगा। आप इस दौरान थोड़े शर्मीले स्वभाव के रहेंगे, लेकिन आप अपने कार्यों को ठीक से पूरा कर लेंगे। इस दौरान आपकी संतान शिक्षा के क्षेत्र में आगे रहेगी। लिहाजा 23 मई तक बुध के शुभ फल पाने के लिए मां दुर्गा की उपासना करें। 

कर्क राशि 

बुध आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के दसवें स्थान का संबंध हमारे पिता, करियर और राज्य से होता है। बुध के इस गोचर के प्रभाव से किसी प्रशासनिक कार्य का फैसला आपके पक्ष में आएगा | इस दौरान किसी चीज के प्रति अधिक लगाव हो सकता है। आपको इससे बचना चाहिए। जीभ का स्वाद आपको परेशानी में डाल सकता है। इस दौरान आपको अपने पिता की सेहत का भी पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। साथ ही 23 मई तक बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए आपको किसी कन्या का आशीर्वाद लेना चाहिए।

सिंह राशि 

बुध आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के नवें स्थान का संबंध हमारे भाग्य से है। बुध के इस गोचर से आपको भाग्य का उतना साथ नहीं मिल पायेगा, जितना आपको उम्मीद है। आगे बढ़ने के लिए
आपको खुद ही मेहनत करनी होगी। संतान पक्ष के मामले में आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। आपको इस दौरान किसी से किये गये वायदों को पूरा करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। साथ ही 23 मई तक बुध के शुभ फल पाने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए  आपको हरे रंग की चीजों को उपयोग में लाने से बचना चाहिए। 

कन्या राशि 

बुध आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के आठवें स्थान का संबंध हमारे आयु और जीवन से होता है। बुध के इस गोचर के प्रभाव से 23 मई तक आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप फिट रहेंगे। आपकी बौद्धिक क्षमता मजबूत रहेगी। लिहाजा 23 मई तक बुध की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए। बुध के मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।

तुला राशि 

बुध आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के सातवें स्थान का संबंध हमारे जीवनसाथी से होता है। बुध के इस गोचर के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते अधिक मजबूत बनेंगे। आपको रिश्तों में तालमेल बिठाकर चलने की जरूरत है। साथ ही पैसों के मामले में भी थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक ही रहेगी। लिहाजा 23 मई तक बुध के अशुभ फलों से बचने के लिए और जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को ठीक रखने के लिए आपको मंदिर में भिगोये हुए हरे मूंग का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि 

बुध आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के छठे स्थान का संबंध हमारे स्वास्थ्य, शत्रु और मित्र से होता है। बुध के इस गोचर से 23 मई तक आपकी वाणी बहुत ही प्रभावशाली रहेगी। लोग आपकी बातों से इम्प्रेस होंगे और आपकी काम में मदद भी करेंगे। इस दौरान आपके फ्रेंड सर्कल में भी कुछ नए लोग शामिल होंगे। साथ ही इस बीच आप जितना धैर्य बनाकर रखेंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। इसके अलावा शिक्षा, लेखन और कृषि क्षेत्र से संबंधित लोगों को 23 मई तक लाभ के कई मौके मिलेंगे। आपको बस उन मौकों को पहचानने की जरूरत है। लिहाजा इस स्थिति को अपने पक्ष में बनाये रखने के लिए घर की किसी महिला को हाथ में चांदी का छल्ला पहनना चाहिए।

धनु राशि 

बुध आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के पांचवें स्थान का संबंध हमारे विद्या, रोमांस, विवेक और संतान से है। बुध के इस गोचर से 23 मई तक आप बहुत खुश रहेंगे। लोग आपकी बातों को तरजीह देंगे। आपके परिवार में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको धन लाभ भी हो सकता है। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। जिन लोगों ने अपने घर में गाय पाल रखी है, उनकी संतान और जीवनसाथी के लिए भी स्थिति अच्छी रहेगी। लिहाजा 23 मई तक हर तरह से अपनी वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। 

मकर राशि 

बुध आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के चौथे स्थान का संबंध हमारे भूमि, भवन और माता से होता है। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपकी माता को सुख मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति इस दौरान सामान्य बनी रहेगी। अगर संभव हो तो इस दौरान आपको कहीं यात्रा करने से बचना चाहिए। पारिवारिक सुख बनाये रखने के लिए आपको पूरी कोशिश करनी होगी। अतः 23 मई तक बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिए और शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं। 

कुंभ राशि 

बुध आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के तीसरे स्थान का संबंध हमारे पराक्रम, भाई-बहन और यश से है। बुध के इस गोचर से भाई बहनों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आपको अपने कार्यों में भाई बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आप दूसरों के सामने अपनी बात को अच्छे से रख पाएंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर प्राप्त होगा। लिहाजा 23 मई तक बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए रात को हरे मूंग भिगोकर अगले दिन सुबह जानवरों को खिला दें।

मीन राशि 

बुध आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के दूसरे स्थान का संबंध हमारे धन और स्वभाव से होता है। बुध के इस गोचर से 23 मई तक आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। पैसों के मामले में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। इस दौरान आपकी बौद्धिक क्षमता भी अच्छी रहेगी। आप खुद में मस्त रहने की कोशिश करेंगे और अपनी बोली से सारे कामों को अच्छे से पूरा कर लेंगे। साथ ही इस दौरान आपकी कलम आपकी ताकत बनेगी और आपको हर जगह सम्मान मिलेगा। लिहाजा बुध की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए और किसी भी तरह की अशुभ स्थिति से बचने के लिए  आपको चांदी की कोई चीज़ धारण करनी चाहिए। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Bada Mangal 2025: मई में इस दिन से शुरू हो रहा है बड़ा मंगल, यहां जानिए डेट और इसका धार्मिक महत्व

Mohini Ekadashi Vrat 2025: मोहिनी एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान, धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।