Bada Mangal 2025 Date: सप्ताह का हर मंगलवार हनुमान जी को समर्पित है। लेकिन ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में बजरंगबली की पूजा अत्यंत ही फलदायी माना गया है। बता दें कि ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल और बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों के सारे दुख-तकलीफ मिट जाते हैं। इसके साथ ही जातक की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। बड़ा मंगल के दिन भंडारा करने का भी विधान है। तो आइए जानते हैं कि इस साल बड़ा मंगल कब से शुरू होने वाला है।
बड़ा मंगल 2025 कब से शुरू होगा?
पंचांग के अनुसार, इस साल बड़ा मंगल 13 मई 2025 से शुरू होगा। इसी दिन ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल होगा। बड़ा मंगल के दिन मंदिर जाकर हनुमान जी को बूंदी या बेसन के लड्डू को भोग लगाएं। इसके साथ ही बजरंगबली को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल वस्त्र चढ़ाएं। बड़ा मंगल के दिन ऐसा करने से भक्तों पर राम भक्त हनुमान जी की विशेष कृपा बरसती है।
बड़ा मंगल का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन ही हनुमान जी और प्रभु श्री राम की मुलाकात हुई थी। इसी वजह से ज्येष्ठ मास के मंगलवार को बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है। बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी के साथ भगवान राम की पूजा करने से भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन हनुमान चालीसा के पाठ का भी अवश्य करें। ऐसा करने हर व्यक्ति को हर भय से मुक्ति मिलती है और उसे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
बड़ा मंगल 2025 में कब-कब पड़ेगा
- पहला बड़ा मंगल- 13 मई 2025
- दूसरा बड़ा मंगल- 20 मई 2025
- तीसरा बड़ा मंगल- 27 मई 2025
- चौथा बड़ा मंगल- 2 जून 2025
- पांचवां बड़ा मंगल- 10 जून 2025
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)
ये भी पढ़ें:
Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा कब मनाई जाएगी? यहां जान लीजिए सही डेट और स्नान-दान का मुहूर्त
Neem Karoli Baba: नीम करोली धाम जाकर ऐसा क्या करें जिससे आपकी मनोकामना हर हाल में पूरी हो जाए