1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा कब मनाई जाएगी? यहां जान लीजिए सही डेट और स्नान-दान का मुहूर्त

Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा कब मनाई जाएगी? यहां जान लीजिए सही डेट और स्नान-दान का मुहूर्त

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : May 03, 2025 11:13 pm IST,  Updated : May 03, 2025 11:13 pm IST

Vaishakh Purnima 2025 Date: शास्त्रों में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं कि इस दिन विष्णु जी और लक्ष्मी माता की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। तो यहां जानिए वैशाख पूर्णिमा डेट, स्नान-दान मुहूर्त और महत्व के बारे में।

वैशाख पूर्णिमा 2025- India TV Hindi
वैशाख पूर्णिमा 2025 Image Source : FILE IMAGE

Vaishakh Purnima 2024 Date and Muhurat: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सारे पाप मिट जाते हैं। इसके साथ ही पूर्णिमा के दिन दान करने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। तो ऐसे में पूर्णिमा के दिन स्नान-दान जरूर करें। हर माह में आने वाली पूर्णिमा का खास महत्व होता है। तो चलिए जानते हैं कि वैशाख माह की पूर्णिमा कब है और स्नान-दान के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त क्या रहेगा। 

वैशाख पूर्णिमा 2025 डेट और स्नान-दान का मुहूर्त

इस साल वैशाख पूर्णिमा 12 मई को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 11 मई को रात 8 बजकर 1 मिनट पर होगा। पूर्णिमा तिथि का समापन 12 मई को रात 10 बजकर 25 मिनट पर होगा। वैशाख पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त  सुबह 4 बजकर 8 मिनट से सुबह 4 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। वहीं अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक है। वैशाख पूर्णिमा के दिन यह दोनों मुहूर्त स्नान-दान के लिए बहुत ही शुभ और उत्तम रहेगा। 

वैशाख पूर्णिमा 2024 का महत्व

वैशाख पूर्णिमा के भगवान विष्णु और माता लक्ष्मीकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा का विधान भी है। पूर्णिमा के दिन जो व्यक्ति भगवान सत्यनारायण की पूजा और कथा का पाठ करता है। साथ ही भगवान को केला और तुलसी दल आदि का भोग लगाता है उसके परिवार में हमेशा खुशहाली और संपन्नता बनी रहती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

Mohini Ekadashi Vrat 2025: मोहिनी एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान, धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार

Monthly Horoscope May 2025: इस माह इन राशियों को मिलेगा ग्रह-नक्षत्र का साथ, जानें आपके लिए कैसा रहा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

इसलिए कैलाश पर्वत है अभेद्य, इस पर चढ़ाई की कोशिश करने वाले पर्वतारोहियों के ये विचित्र अनुभव आपको भी चौंका देंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म