1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 5 अगस्त को बुध करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रहना होगा संभलकर

5 अगस्त को बुध करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रहना होगा संभलकर

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Aug 04, 2026 06:23 pm IST,  Updated : Aug 04, 2026 06:42 pm IST

बुध कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिषों के अनुसार, बुध का गोचर इन 3 राशियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। ऐसे में इन्हें इस दौरान सावधान रहना होगा।

बुध गोचर 2026- India TV Hindi
बुध गोचर 2026 Image Source : INDIA TV

5 अगस्त 2026 को ग्रहों के राजकुमार बुध राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध ग्रह वाणी, शिक्षा, व्यापार और निर्णय क्षमता के कारक माने जाते हैं।  ऐसे में बुध जब भी किसी राशि में गोचर यानी प्रवेश करते हैं तब इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ता है। 5 अगस्त को बुध मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिषों के अनुसार, बुध का यह गोचर इन 3 राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इन राशि के जातकों को आर्थिक हानि के साथ ही मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ेगा। इस दौरान कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लें वरना आपकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि बुध का यह गोचर किन 3 राशियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा।

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए बुध का गोचर शुभ नहीं परिणाम लेकर नहीं आएगा। घर-परिवार में अशांति का माहौल रहेगा जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। निवेश के लिए यह समय अच्छा नहीं है इसलिए बिना सोचे-समझें पैसा का निवेश न करें। बुध गोचर के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें वरना ऑफिस में वाद-विवाद हो सकता है। हर कार्य में बाधा आएगी और मेहनत के बाद भी मन मुताबिक फल नहीं मिलेगा। बुध गोचर के दौरान आपको विशेष रूप से सावधानी बरतनी होगी।

कर्क राशि

बुध गोचर कर्क राशि वालों की आर्थिक मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। दांपत्य जीवन में भी खटास आ सकती है। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें और जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। वहीं पैतृक संपत्ति को लेकर भी विवाद हो सकता है। कर्क राशि के छात्रों के लिए भी यह समय अच्छा नहीं रहेगा। परीक्षा में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा।

कुंभ राशि 

बुध गोचर कुंभ राशि वालों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ बहस हो सकती है। विदेश यात्रा पर जाने का सोच रहे थे तो उसमें रुकावट आ सकती है। कुंभ राशि के कारोबारियों को भी व्यापार में हानि हो सकतीहै। बिजनेस पार्टनरशिप में पारदर्शिता न रखने पर नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आर्थिक मामले में  पूरी सावधानी बरतें। काम के सिलसिले में तनाव लेने से बचें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

सावन में बन रहा महालक्ष्मी राजयोग का शुभ संयोग, मंगल-चंद्रमा की युति से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।