Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. बुध 24 जुलाई को कर्क राशि में हो जाएंगे अस्त, इन 3 राशियों को करियर और शिक्षा क्षेत्र में आएंगी परेशानियां

बुध 24 जुलाई को कर्क राशि में हो जाएंगे अस्त, इन 3 राशियों को करियर और शिक्षा क्षेत्र में आएंगी परेशानियां

Written By: Naveen Khantwal Published : Jul 21, 2025 04:27 pm IST, Updated : Jul 21, 2025 04:27 pm IST

बुध ग्रह 24 जुलाई को कर्क राशि में अस्त हो जाएंगे। बुध के अस्त होने से किन राशियों को जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, आइए जानते हैं।

Budh Ast 2024- India TV Hindi
Image Source : SORA AI बुध अस्त

बुध ग्रह 24 जुलाई को कर्क राशि में अस्त हो जाएंगे। बुध के अस्त होने से कुछ राशियों के जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ये राशियां करियर और कारोबार के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करेंगी। साथ ही इनकी संचार क्षमता पर भी बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। ये राशियां कौन-कौन सी हैं, आइए जानते हैं। 

मिथुन राशि 

बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपके द्वितीय भाव में अस्त होंगे। ज्योतिष में द्वितीय भाव धन, कुटुंब और वाणी का कारक माना जाता है। आपके इस भाव में बुध के अस्त होने से करियर क्षेत्र में आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। आपके खिलाफ कुछ लोग साजिश भी कर सकते हैं, इसलिए संभलकर रहें। पैतृक कारोबार करने वाले इस राशि के जातकों को भी सावधान रहना होगा। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। सामाजिक स्तर पर गलत लोगों की संगति से दूर रहेंगे तो आपको फायदा मिलेगा। उपाय के तौर पर गाय को हरा चारा खिलाएं। 

सिंह राशि 

बुध आपके हानि भाव में अस्त होंगे। इसके चलते आपकी संचार क्षमता प्रभावित हो सकती है। आप अपनी बातों को रखने में दिक्कतें महसूस कर सकते हैं। घबराहट और आत्मविश्वास की कमी आपमें देखने को मिलेगी। इस दौरान जॉब में परिवर्तन करने के विचार को स्थगित कर दें तो अच्छा रहेगा और अगर जॉब बदलना जरूरी है तो किसी विश्वासपात्र से सलाह अवश्य लें। इस दौरान शिक्षार्थियों की एकाग्रता कमजोर हो सकती है। मन को एकाग्र रखने के लिए आपको योग-ध्यान करना चाहिए। उपाय के तौर पर शिव चालीसा का पाठ करें। 

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों को करियर से जुड़ी कोई बुरी खबर मिल सकती है। हालांकि, आपको धैर्य नहीं खोना चाहिए और संतुलन के साथ आगे बढ़ना चाहिए स्थितियां सुधरेंगी। उच्च शिक्षा अर्जित करने वाले लोगों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। आपके द्वारा किए गए प्रयासों पर भी सीनियर्स कमी निकाल सकते हैं, जिससे आपको निराशा होगी। इस दौरान बेहद संतुलन के साथ आपको आगे बढ़ने की जरूरत है। उपाय के तौर पर आपको गणेश जी की पूजा करनी चाहिए, इससे स्थितियां सुधरेंगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

चंद्र और सूर्य राशि में क्या अंतर होता है? किस से पता चलता है सटीक भविष्य

शुक्र का 26 जुलाई को मिथुन में होगा गोचर, चमक उठेगी 4 राशियों की किस्मत

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement