Budh Parivartan 2026: ज्योतिष में बुद्धि, व्यापार, संवाद और विवेक के कारक ग्रह बुध का राशि परिवर्तन बेहद खास माना जाता है। 21 और 22 जून यानी दो दिन बुध की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दरअसल 21 जून को जहां बुध का दक्षिण की ओर क्रान्तिवृत्त परिवर्तन होगा, वहीं 22 जून को ये ग्रह मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश कर जायेगा। फिर इस राशि में बुध 7 जुलाई तक विराजमान रहेगा। इसके बाद फिर से मिथुन राशि में लौट आएगा। जानिए इस गोचर से किन राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलेगा।
मेष राशि (Aries Zodiac)
मेष राशि वालों के लिए बुध का गोचर फलदायी साबित होगा। आपके अटके काम पूरे होंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को बड़ी सफलता मिलेगी। बिजनेस में अचानक से बंपर लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं सफल रहेंगी।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
मिथुन राशि वालों के लिए बुध का गोचर शानदार रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अथाह धन लाभ होने के आसार रहेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की खूब प्रशंसा होगी और इस अवधि में बिजनेस भी खूब चमकेगा। नई नौकरी मिलने के भी योग बन रहे हैं।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
बुध का गोचर आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा। नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपको पैतृक संपत्ति से भी लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। सैलरी बढ़ सकती है। मकान या वाहन सुख भी प्राप्त हो सकता है। निवेश से तगड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
तुला राशि वालों के लिए बुध की चाल अत्यंत ही शुभ साबित होगी। आपके अटके काम पूरे होंगे। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। धन-धान्य में वृद्धि के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए ये समय विशेष रूप से लाभकारी साबित होने वाला है। किसी पुराने निवेश से भी अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।
बुध को मजबूत करने के सरल उपाय
- बुध को मजबूत करने के लिए प्रत्येक बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
- इस दिन हरी मूंग दाल, हरे वस्त्र और हरी चूड़ियों का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है।
- इसके अलावा प्रतिदिन या फिर बुधवार के दिन 'ॐ बुं बुधाय नमः' मंत्र का कम से कम 108 बार जाप जरूर करना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: