1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 22 अगस्त को सिंह राशि में बनेगा बुधादित्य योग, मेष-सिंह समेत 4 राशियों को नौकरी-बिजनेस में लाभ प्राप्त होने के संकेत

22 अगस्त को सिंह राशि में बनेगा बुधादित्य योग, मेष-सिंह समेत 4 राशियों को नौकरी-बिजनेस में लाभ प्राप्त होने के संकेत

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Aug 14, 2026 09:55 am IST,  Updated : Aug 14, 2026 09:55 am IST

22 अगस्त को सिंह राशि में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य योग बनेगा। ज्योतिष अनुसार यह योग 4 राशि वालों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

Budhaditya Yog- India TV Hindi
22 अगस्त को सिंह राशि में बनेगा बुधादित्य योग Image Source : INDIA TV

ज्योतिष में बुधादित्य योग बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। जब कुंडली में सूर्य और बुध की किसी राशि में युति होती है, तब इस योग का निर्माण होता है। 22 अगस्त 2026 को सिंह राशि में बुध और सूर्य का मिलन होने जा रहा है, जिससे यह शुभ योग बनेगा। बता दें 17 अगस्त को सूर्य सिंह में प्रवेश करेंगे और 22 अगस्त को बुध। वैदिक ज्योतिष अनुसार इस योग के बनने से कुछ राशियों के लोगों को करियर में अपार सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए यह योग बेहद शुभ साबित होगा। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। मनचाहा इंक्रीमेंट मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। मनचाही नौकरी मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए भी यह शुभ योग फलदायी साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। अचानक से धन लाभ के आसार रहेंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। आपकी निर्णय क्षमता बढ़ेगी और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जो लोग मीडिया या राजनीति से जुड़े हैं उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार में कोई मुनाफे की डील फाइनल हो सकती है। कहीं से फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। निवेश से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए सूर्य-बुध की युति किस्मत चमकाने वाली साबित होगी। आपके अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति से बड़ा लाभ मिलने के आसार हैं। अचानक से धन की प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं। ऑफिस में बॉस का खूब सपोर्ट मिलेगा। प्रमोशन के संकेत हैं। बिजनेस वाले भी इस दौरान अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। नए काम की शुरुआत करने की योजना बन सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

अश्लेषा नक्षत्र में गुरु का गोचर 4 राशियों के लिए शुभ, 19 अगस्त से चमक जाएगी किस्मत, मिलेंगे शुभ समाचार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।