1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चंद्रमा 3 सितंबर की सुबह अपनी उच्च राशि वृषभ में करेंगे गोचर, 4 राशियों को मिल सकती है खुशियों की सौगात

चंद्रमा 3 सितंबर की सुबह अपनी उच्च राशि वृषभ में करेंगे गोचर, 4 राशियों को मिल सकती है खुशियों की सौगात

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 02, 2026 06:57 pm IST,  Updated : Sep 02, 2026 06:57 pm IST

चंद्रमा 3 सितंबर की सुबह राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्रमा का गोचर उच्च राशि वृषभ में होगा। इस गोचर के चलते किन राशियों को जीवन में सुखद परिणाम मिल सकते हैं, आइए जानते हैं।

Moon Transit- India TV Hindi
चंद्र गोचर Image Source : MAGNIFIC

चंद्रमा 3 सितंबर 2026 की सुबह मेष राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर होगा। मन, माता, अर्थ आदि के कारक ग्रह चंद्रमा जब अपनी उच्च राशि में जाएंगे तो इनकी शक्ति कई गुना बढ़ जाएगी। ऐसे में राशिचक्र की कुछ राशियों को जीवन में बेहद शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में। 

मेष राशि

चंद्रमा का गोचर आपके धन के द्वितीय भाव में होगा। इस गोचर के चलते आपको धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में अच्छा समय बिताने का भी आपको मौका मिल सकता है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में हैं उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि अपनी वाणी से आप लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। जो लोग लेखन, गायन, वादन आदि के क्षेत्र में हैं उनकी कोई रचना प्रसिद्धि पा सकती है। 

वृषभ राशि

चंद्रमा का गोचर आपकी ही राशि में होगा ऐसे में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है। मानसिक रूप से आप प्रबल होंगे और सही समय पर सही फैसले ले पाएंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आपको प्राप्त हो सकती हैं, कुटुंब के किसी सदस्य के जरिए शुभ समाचार भी मिल सकता है। कारोबारियों की योजनाएं सफल हो सकती हैं वहीं नौकरी पेशा लोगों को भी सुखद बदलाव कार्यक्षेत्र में देखने को मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। 

कर्क राशि

चंद्रमा आपकी ही राशि के स्वामी हैं और वृषभ राशि में गोचर के दौरान आपके एकादश भाव में विराजमान रहेंगे। एकादश भाव लाभ का कारक माना जाता है, ऐसे में आपको भी जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। निवेश किए गए धन से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। जो लोग विदेशों से जुड़ा कारोबार करते हैं उनको अच्छी डील मिल सकती है। इसके साथ ही पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। 

कन्या राशि 

चंद्रमा के गोचर के चलते आपका नवम भाव सक्रिय होगा जिसे भाग्य का भाव भी कहा जाता है। इस गोचर के प्रभाव से आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं और किस्मत का भी आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नौकरी पेशा लोगों की अचानक से पदोन्नति हो सकती है। कन्या राशि के विद्यार्थियों के जीवन में भी सुखद बदलाव आ सकते हैं, एकाग्रता में वृद्धि देखने को मिलेगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

जन्माष्टमी के दिन करें मोरपंख से जुड़े 4 आसान उपाय, घर में आएगी सकारात्मकता और रोग-दोष भी होंगे दूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।